News

05-01-2025 23:34:19

आज 6 जनवरी दिन सोमवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-आचार्य रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपका शांति भरा दिन बीत सकता है। आज अपने प्रेमी के साथ खाली समय बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ यात्रा का भी प्लान बन सकता है। धन खर्च भी आज अधिक होने की संभावना है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आज सीनियर से बहस करने से बचें। काम का लोड आज ज्यादा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।


वृष::आज आप अपना कीमती टाइम अपने प्रिय के साथ बिताने का प्रयास करें। उसका भरपूर ध्यान रखें। निवेश में आपको लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। किसी चीज के लिए आज आपको इंतजार भी करना पड़ सकता है। कार्य को लेकर आलस्य से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य चिंता बनी रह सकती है। लेकिन कहीं से धन आने की संभावना है।


मिथुन::आज पैसा कमाने पर ध्यान देने का प्रयास करेंगे। आपके प्रियजनों का भी साथ रहेगा। पैसा कमाने के लिए आप किसी और रास्ते का भी चुनाव कर सकते हैं। परिवार आपका साथ देगा। शेयर बाजार में भी आप पैसा निवेश करने की प्लानिंग बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक आयोजन आज घर पर हो सकता है। जिसमें आपके कुछ पुराने मित्र भी शामिल हो सकते हैं।


कर्क::आज व्यवसाय को लेकर दिन अच्छा गुजरेगा। कहीं से रुका हुआ धन भी आने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। अपने दिल की बात आज परिवार या प्रेमी से शेयर कर सकते हैं। कोर्ट व कचहरी के मामले आज सुलझेंगे। लेकिन शेयर बाजार में निवेश से बचने का प्रयास करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।


सिंह::आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा। जिसकी वजह से आप किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। आपका व्यवहार आज बागी जैसा रहने वाला है। पुराने साथी के साथ आज आप कोई प्लान कर सकते हैं, जो आपको काफी लाभ दे सकता है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। किसी से बहसवाजी या विवाद करने से बचें।


कन्या::आज आपकी भावनाओं को कोई आहत कर सकता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी ईमानदारी का फायदा आपको मिलेगा। निवेश का कोई ठोस अवसर आज सामने आ सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने का प्रयास करना चाहिए। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।


तुला::आज आपको साहसी बनकर कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि आज आपको कुछ लोग डराने का भी कार्य कर सकते हैं। वहीं पर आज आपका व्यवहार ज्यादातर लोगों को पसंद आएगा। परिवार के साथ घर पर रहने के लिए यह एक अच्छा दिन हो सकता है। जल्दबाजी करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए जल्दबाजी करने से बचें।

आज की सलाह: साहस का परिचय देने का प्रयास करें।


वृश्चिक::आज आपको कहीं मान-सम्मान मिल सकता है। दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर को खुश रखने का भरपूर प्रयास करें। उसके साथ रोमांटिक समय बिताएं। किसी बड़े चीज की खरीदारी का आप प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने से ही कोई निर्णय लेने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी भी मिल सकती है।


धनु::आज आपको अपने अंदर ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनर के साथ आज कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। दिन में आपका कोई मित्र अचानकर से घर आ सकता है, जिसके साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। घर पर आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। कोई आपको सलाह भी देने का प्रयास करेगा लेकिन आपको अपने विचारों से कार्य करना है।


मकर::आज आप आराम के साथ अपना कार्य पूरा करना का प्रयास करेंगे। साथ ही आज आप किसी निमंत्रण में जा सकते हैं। आज आपका धन किसी कार्य में अधिक खर्च हो सकता है, जिसको लेकर आप तनाव में भी आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठने का प्रयास करें। दिन को लेकर चिंतित होने से बचें।


कुंभ::आज आप प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेमी से दिल की बात खुलकर बोल सकते हैं। आपको पैसा बचाकर कार्य करने की जरूरत है। व्यवसाय को लेकर आपको लाभ होगा। आज आप खुलकर किसी कार्य को करने का प्रयास करेंगे। शेयर बाजार आपको लाभ दे सकता है।


मीन::आज आप किसी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। दिन आपका शांति भरा बीतेगा। खरीदारी करने का प्लान बना सकते हैं। दोस्त से भी लाभ की संभावना है। पैसों को लेकर दिन सामान्य रह सकता है लेकिन स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ईमानदारी की आज आपकी चर्चा हो सकती है। कहीं से मान-सम्मान मिलने की संभावना है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies