दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज आपको समझदारी के साथ कार्य की शुरुआत करना चाहिए। डिजिटल के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। कोशिश करें कि आज आपका दिन प्रेमी या परिवार के साथ बीते। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको बोनस, उपहार, इनाम मिल सकते हैं। धन भी खर्च होने की संभावना है।
वृष::आज कड़ी मेहनत की वजह से आपको अत्यधिक लाभ होने की संभावना है। लेकिन किसी बात को लेकर आपसे परिवार के कुछ सदस्य नाराज हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलने की संभावना बन रही है। आपका स्वास्थ्य आपकी मेहनत का साथ देगा। किसी खास व्यक्ति के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मिथुन::आज का दिन संपत्ति के मामलों में काफी हद तक अच्छा गुजरेगा। रिश्तों को लेकर भी दिन बेहतर रहेगा। कोई नई स्कीम आप बना सकते हैं। घर-परिवार के सदस्य आपसे काफी खुश नजर आएंगे। भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं आज बन सकती हैं।
कर्क::आज आपका विचार काफी सकारात्मक रहने वाला होगा। कुछ लोग आज आपकी बढ़-चढ़कर मदद करने के लिए आगे आएंगे। वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रह सकता है। छात्रों के लिए कड़ी मेहनत करने का समय है। वहीं अगर किसी परिणाम का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था तो उसमें लाभ होगा।
सिंह::आज भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। जिसको लेकर दिन आपका काफी अच्छा जाएगा। दिन का आनंद लेने का प्रयास करें। पुराने दोस्तों का आज घर पर आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन में आज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। नौकरी में दिन सामान्य रहने की संभावना है।
कन्या::आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल पर काफी सकारात्मक रहेंगे। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। किसी कार्य को लेकर आप तनाव लेने से बचने का प्रयास करें।
तुला::आज आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप आत्मविश्वास के साथ कार्य करने का प्रयास करें। रिश्तों को लेकर दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी के साथ दिन सामान्य बीतेगा। अपने पढ़ाई पर ध्यान दें।
वृश्चिक::आज आप स्वास्थ्य को लेकर थकावट महसूस कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप दिन भर व्यस्त रहें। इससे आपको अकेलापन फील नहीं होगा। नए प्रोजेक्ट और असाइनमेंट मिलने की संभावना है। किसी को आज आपकी बात बुरी लग सकती है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
धनु::आज शेयर बाजार से आपको लाभ की संभावना है। प्रेमी के साथ आज आप डेट पर जा सकते हैं। कोशिश करें कि प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बीते। शिक्षा के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य आपका सामान्य बीत सकता है। लेकिन खानपान पर ध्यान दें। दिन सकारात्मक बीतेगा।
मकर::आपके कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम को लेकर भी दिन आपका अच्छा बीतेगा। कार्यस्थल पर मेहनत करने से न चूकें। विद्यार्थियों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। शेयर बाजार को लेकर दिन सामान्य रहने वाला है। निवेश में थोड़ा सा जोखिम हो सकता है।
कुंभ::आज का दिन आपका काफी बेहतर रहने वाला है। मित्रों का आज आपको सहयोग मिलेगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए आज आप मंदिर जा सकते हैं। कार्यों को अलग तरीके से पेश करने का प्रयास करें। कोई आज आपको अप्रत्याशित लाभ दे सकता है।
मीन::आप जिसकी तलाश काफी समय से कर रहे थे, वह आज मिलने की संभावना है। कहीं से धन भी आने की संभावना बन रही है। लेकिन आपका धनखर्च भी हो सकता है। स्वास्थ्य आज सामान्य रह सकता है। कोई आपको आज उपहार भी दे सकता है, जिसको लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies