रुड़की। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष एवं पेट्रोल पंप व्यवसायी राकेश अग्रवाल का शुक्रवार शाम अचानक से तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राकेश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। इधर, शहर में जैसे ही राकेश अग्रवाल के निधन की सूचना फैली, लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोग अग्रवाल के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। राकेश अग्रवाल के बेटे प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को खाटू श्याम का नेहरू स्टेडियम में जागरण है। इसी को लेकर वह कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies