News

14-01-2025 20:27:31

प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर बांटी खिचड़ी...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। मकर संक्रांति पर्व पर प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेजर आसाराम त्यागी की मूर्ति के समक्ष खिचड़ी वितरण किया गया। इस अवसर पर सूबेदार श्याम कुमार त्यागी, प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, उत्तराखंड त्यागी विकास कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी, डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल ने अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।


ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा, "मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारा ट्रस्ट सदैव मानव कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करता रहता है।" महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा, "ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्य सराहनीय हैं। हम सभी को इसमें अपना योगदान करना चाहिए।"


इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता, भाजपा नेता जितेंद्र गौड़, धोबी प्रतिनिधि एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश, अपने विचार रखें खिचड़ी वितरण में विशेष सहयोगी विक्रांत पुंडीर, प्रदीप त्यागी, नरोत्तम त्यागी, अमित त्यागी, डॉ आशुतोष त्यागी, अनुराग त्यागी, उदयवीर पाल, समय सिंह सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्की राज, सौरभ त्यागी, विश्वजीत पवार, आर्यन त्यागी, सचिन त्यागी, विक्रांत पुंडीर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, गौरव शर्मा, भूषण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies