News

29-01-2025 22:45:22

आज 30 जनवरी दिन गुरुवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-आचार्य रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज काम को लेकर आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। लेकिन आप अपना सभी जरूरी काम समय पर कर पाएंगे। खुद को दूसरों के सामने पेश करते समय थोड़ा सतर्क रहें। कोशिश करें कि किसी की बातों में आकर आज आप कोई भी निर्णय न लें। किसी स्कीम से बचने का प्रयास करें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।


वृष::आज के दिन आप पर भारी मात्रा में धन आने का संकेत है। जिसकी वजह से आपकी काफी लंबे समय के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके पक्ष में चीजें आज से होना शुरू हो सकती हैं। मेहनत आपकी रंग लाएगी। आज आप कोई नया कार्य करने का प्रयास करेंगे। जिसकी वजह से आपका दिन थोड़ा व्यस्त भी रह सकता है।


मिथुन::आज का दिन आपका इंतजार कर रहा है, लाभ उठाएं। किसी परिचित से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। वह आपको लाभ दे सकता है। शेयर बाजार आपके पक्ष में आज नहीं रह सकता है। इसलिए आज संभलकर निवेश करें। वाणी पर संयम रखें नहीं तो आज आपसे कई लोग नाराज हो सकते हैं।


कर्क::आज का दिन आपके लिए विचार-विमर्श करने का है। कोशिश करें कि आज आप धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा पाठ करें। सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। मौसम में बदलाव की वजह से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। लेकिन आप चिंता करने से बचें।


सिंह::आज आप अपने प्रेमी और प्रियजनों के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आप जितना हो सके दूसरों का भला करने का प्रयास करें। व्यापार को लेकर आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है।


कन्या::आज आपके सामने एक बेहतरीन अवसर आ सकता है। आप जिन परियोजनाओं पर लंबे समय से काम कर रहे थे, वह आज पूरा हो सकती है। आपकी जीवनशैली में अच्छे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि छोटी-मोटी बीमारियां एक-दो दिन में ठीक हो जाएंगी।


तुला::आज का दिन खुद पर काम करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। परिस्थितियों से निपटने का प्रयास आपको करना है। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना है। शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। धन का आगमन होने की उम्मीद है। वहीं व्यापार में कड़ी मेहनत की जरूरत है।


वृश्चिक::आज आप अपने पुराने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। लेकिन आपको अपनी व्यस्तता के बीच योजनाओं पर भी कार्य करने की जरूरत है। रिश्तेदार के साथ समझौता आपका किसी चीज को लेकर हो सकता है। परिवार में खुशहाली आएगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें।


धनु::आज आपकी जीवनसाथी के साथ मुलाकात की संभावना है। आप आज उससे कुछ खास चीज शेयर कर सकते हैं। आपका साथी आज आपके लिए स्वादिष्ट भोजन का प्रबंध कर सकता है। व्यावसायिक जीवन में आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन आपको कुछ चुनौतियां भी मिल सकती हैं। जिसका आपको डटकर सामना करना है।


मकर::आज शाम आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होने की वजह से आप काफी खुशहाल रहेंगे। वहीं आपको आज कुछ गंभीर निर्णय लेने पड़ सकते हैं लेकिन आपको सोच-विचारकर ही निर्णय लेने की जरूरत है। छात्र रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा।


कुंभ::आज आप अपने काम को समय पर पूरा करने का भरपूर प्रयास करें। अगर आप काम को टालने का प्रयास करेंगे तो वह टलता ही रहेगा। इसलिए आलस्य से बचें और कार्य को समय पर करने का प्रयास करें। व्यापार आपके लिए आज सामान्य रह सकता है लेकिन धन आने की संभावना है।


मीन::आज आपका काफी लंबे समय के बाद कोई स्वागत करेगा। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशी से बीतेगा। आज आपकी आय भी बढ़ने की उम्मीद है। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने की संभावना है। प्रेम व वैवाहिक जीवन में आज काफी सुधार की संभावना है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies