दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज आपके दिमाग में नए विचार आएंगे। जिसकी वजह से आप काफी खुश रह सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर आप कड़ी मेहनत से पीछे न हटें। करियर को लेकर आपके जीवन में अपार संभावनाएं हैं। इसलिए अगर कहीं असफल भी हुए तो हतास होने की जरूरत नहीं है। आपके प्रेम जीवन में सुधार होगा।
वृष::आज का दिन आपके लिए थोड़ी मेहनत वाला हो सकता है। आप अपनी प्रतिभा पर काम करेंगे। अपने आपको सर्वश्रेष्ठ दिखाने का भी प्रयास करेंगे। मौजूदा रिश्तों में सुधार होने की संभावना है। आज प्रेमी या मित्र का आगमन आपके घर पर हो सकता है। घर में आज स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिल सकता है।
मिथुन::आज आपके जीवन में कुछ अपेक्षित बदलाव की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है नहीं तो छोटी-मोटी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। आपके विचारों को आज लोग ध्यान से सुनेंगे और आपको भाव देंगे। प्रेम जीवन सफलता भरा रहेगा। जिसकी वजह से आपके चेहरे पर दिनभर मुस्कुराहट बनी रहेगी।
कर्क::आज का दिन आपके जीवन में यादगार बन सकता है। ऊर्जावान बने रहेंगे। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। पेशेवर जीवन में भी लाभ मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर विशेष फोकस रखें। भाग्य आपका साथ देगा लेकिन कड़ी मेहनत की जरूरत है।
सिंह::आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। इसलिए दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। व्यावसायिक जीवन में भी लाभ की संभावना है। छात्रों के लिए भी अच्छा दिन है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं, इससे बचने का प्रयास करें। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं या आपकी कोई मदद करेगा।
कन्या::आज आप आशा से घिरे रह सकते हैं। आपके अंदर नकारात्मकता भी प्रवेश कर सकती है। आपको इससे बचने का प्रयास करना है। दिन आज आपका सामान्य बीत सकता है। दिन में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन आज का दिन आपके लिए काफी अनुभव भरा रहने वाला है।
तुला::आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। शाम के समय आप अपने पार्टनर के करीब आ सकते हैं। खुलकर एन्जॉय करने का प्रयास करें। आप अपने व्यवसाय में लगातार वृद्धि का अनुभव करेंगे। धन का आगमन आज काफी मात्रा में होने की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए भी आज कोई अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक::आज आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में लाभ मिलेगा। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप व्यापार को लेकर कोई योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
धनु::आप अपने विचारों को बदलने का प्रयास कर सकते हैं। किसी कार्य को लेकर आप थकावट का शिकार हो सकते हैं लेकिन आप अपने लिए भी कार्य के बीच समय निकालें। धन आने की आज संभावना है। लव लाइफ भी आपकी आज अच्छी रहने वाली है। प्रेमी के साथ दिन बीत सकता है।
मकर::आज कुछ बेहतरीन अवसर आपके सामने आएंगे जिसको लेकर आप अपने जीवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। दिन भर उत्साहित रहेंगे, ऊर्जावान बने रहेंगे। व्यस्तता के बीच परिवार से साथ समय बिताने का प्रयास करें। रिश्तेदारों से मदद आपको मिलेगी।
कुंभ::आज आप अपनो के साथ खूब मेलजोल बढ़ाएंगे। लव लाइफ को लेकर आपकी परेशानियां खत्म होने की संभावना है। यह आपके लिए अच्छा दिन है। रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। आज आप दिनभर कार्य को लेकर बिजी रह सकते हैं। धन की स्थिति आज काफी अच्छी रहने की संभावना है।
मीन::आज का दिन आपके लिए नए अवसर ला सकता है। हर क्षेत्र में आपकी स्थितियों में सुधार होने की संभावना दिख रही है। लेकिन आपको अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। शत्रु आज हावी हो सकते हैं। उससे बचने का प्रयास करें। आपकी चिकित्सीय स्थिति में सुधार होगा। गरीबों की मदद करने का प्रयास करें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies