News

01-02-2025 22:42:06

आज 2 फरवरी दिन रविवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-आचार्य रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपका दिन काफी शांति भरा बीतेगा। आज अपने प्रेमी के साथ खाली समय बिताने की जरूरत है। ऐसा करने से आपका प्रेमी काफी खुश रहेगा और अपने दिल की बात आपसे शेयर करेगा। संयम ही आज आपके पैसे की कुंजी है। लेकिन आपको खर्च करने से बचें।


वृष::आज आप एक साथ कई काम करने के लिए सक्षम होंगे। अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय बिताने का प्रयास करें। निवेश का लाभ उठाएं। आलस्य महसूस कर सकते हैं। इससे बचने का प्रयास करें नहीं तो यह आपके काम को प्रभावित करेगा। शत्रु आज आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।


मिथुन::आज अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आज आप वह कार्य करने का प्रयास करें जो आपका पार्टनर चाहता है। इससे आपके बीच रिश्ते में मजबूती आएगी। पैसा कमाने का तरीका ढ़ूढ़ने का प्रयास करें। ऐसा कोई भी कार्य करने से बचें, जिसमें आपका ध्यान भटक सकता है।


कर्क::आप आज सभी को एक साथ रखने का प्रयास करेंगे। अगर किसी से मनमुटाव है तो वह आपके प्रयास से समाप्त हो सकती है। अपने विचार प्रेमी व परिवार के सदस्यों के साथ शेयर कर सकते हैं। शत्रुओं से बचकर कार्य करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य आपका सामान्य रह सकता है।


सिंह::आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा रह सकता है। अपने साथी को समय दें। आपका साथी आज कोई नया प्रोजेक्ट आपके सामने ला सकता है, जिसमें आपको काफी लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर दिन आपका काफी अच्छा गुजरेगा। मदद करने का प्रयास करें।


कन्या::आप आज दूसरों को खुश रखने के लिए काफी प्रयास कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को छुपाने से बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। ईमानदारी से कार्य करने का प्रयास करें। दिन अच्छा बीतेगा। निवेश करने के कई मौके आपके सामने आ सकते हैं। राजनीति से दूर रहने का प्रयास करें।


तुला::आज आपके लिए अच्छा दिन है। एंजॉय करने का प्रयास करें। घर पर समय बिताने के लिए यह एक अच्छा दिन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खानपान का ध्यान रखें। प्रेमी के साथ खुशहाल जीवन आपका बीतेगा।


वृश्चिक::आज आपको हर जगह सम्मान मिल सकता है। आज अपने पार्टनर को खुश करें। पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आप आज खरीदारी करने जा सकते हैं। जिसकी वजह से आपका धन भी खर्च होगा। धन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। कहीं से धन आने की भी संभावना है।


धनु::आज आप अपने बाहरी जीवन के साथ ही आंतरिक जीवन पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनर के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपको करनी पड़ सकती है। आपके पास बेहतरीन विचार आएंगे। जिन पर अमल करने का प्रयास करें। आज कार्यस्थल पर शांति बनाए रखना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।


मकर::आज आपका लोग साथ देने का प्रयास करेंगे। आप किसी कार्य को लेकर काफी खुश रह सकते हैं। परिवार जनों से बातचीत करने का प्रयास करेंगे। कहीं से आपको निमंत्रण मिल सकता है। खान पान की वजह से आपको नुकसान पहुंच सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन खर्च न करें।


कुंभ::आज आप दूसरों के साथ समय ज्यादा बिताने का प्रयास करेंगे। प्रेमी से आप कुछ सवाल पूछ सकते हैं। आपको अपने लिए पैसा बचाकर रखने की जरूरत है। किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नहीं तो आपको गलतफहमी हो सकती है।


मीन::आज आपको अपने साथ ही परिवार की देखभाल करने की जरूरत है। आरामदायक दिन आपका बीतेगा। प्रेमी को प्रभावित करने का प्रयास करें। शाम के समय आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी सहकर्मी की मदद करें। वह आपको दुआएं देगा। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं रहने वाला है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies