News

03-02-2025 08:03:51

आज 3 फरवरी दिन सोमवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-आचार्य रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आपके सामने आज कई नए अवसर आ सकते हैं। अवसर का लाभ उठाने का प्रयास करें। आज आप अपनी आकर्षक अदाओं से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। जल्दी अमीर बनने की योजना से आपको सावधान रहने की जरूरत है। समय निकालकर परिवार के साथ यात्रा का प्रयास करें।


वृष::आज घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अपनी भावनाओं को छिपाने का प्रयास करना होगा। नहीं तो कोई आपका फायदा उठा सकता है। किसी से ऊंची आवाज में बात करने से बचें। आज आपको थोड़ा परिवार के साथ आनंद लेने की जरूरत है। शारीरिक मेहनत कम करें नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। कहीं से धन आने की संभावना दिख रही है।


मिथुन::आज आपका सहज स्वभाव परेशानी में डाल सकता है। इसलिए आप अपने स्वभाव को लेकर बदलाव करने का प्रयास करें। प्रियजनों के साथ आरामदायक समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। रात में अच्छा भोजन के लिए कहीं से आपको निमंत्रण मिल सकता है। शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं।


कर्क::आज अपने ऊपर आप भरोसा रखें। लाभ मिलेगा। आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। साथी को समय देने का प्रयास करें नहीं तो आपसे नाराज हो सकता है। आप आज अपनी नई योजना पर कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा है।


सिंह::आज आप अपने कार्यों की वजह से लोगों का दिल जीत सकते हैं। अपने मन का आज आप कार्य करने का प्रयास करें, इससे आपको खुशी मिलेगी। निवेश में लाभ मिलेगा लेकिन अत्यधिक खर्च करने से बचें। यदि आप किसी के साथ कोई व्यापार कर रहे हैं तो साथी धोखा देने का प्रयास कर सकता है। इसलिए आज आप सतर्क होकर कार्य करने का प्रयास करें।


कन्या::आज आप दो लोगों के बीच में मध्यस्थता का कार्य कर सकते हैं। साथी आपकी निराशा दूर करने में मदद करेगा। इसलिए साथी को समय दें और उससे अपनी भावनाएं शेयर करें। बजट को लेकर कार्य करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर दिन आपका अच्छा बीतेगा।


तुला::रचनात्मक कार्यों को लेकर आपको प्रयास करने की जरूरत है। प्रेमी को किसी नये प्रोजेक्ट या विचार में शामिल करें। ऐसा करने से आपको लाभ होगा और प्रेमी भी काफी मौज-मस्ती के साथ कार्य करेगा। लापरवाही बरतने से बचें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रह सकती है।


वृश्चिक::आज आपका किसी से विवाद हो सकता है इसलिए आज आप हर कीमत पर विवाद से बचने का प्रयास करें। प्रेमी आपको किसी बात के लिए नाराज कर सकता है। हालांकि कुछ ही समय बाद सब ठीक हो जाएगा। चीजों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। काम के बीच थोड़ा आराम करने का प्रयास करें। फिजूलखर्ची से बचें।


धनु::आज आपकी कई लोग प्रशंसा करेंगे। रिश्ते को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। खरीदारी आज ज्यादा हो सकती है। जिसकी वजह से पैसा आपका काफी खर्च होगा। आपके विचार को आज लोग अच्छे से सुनने का प्रयास करेंगे। पैसों को लेकर चिंता करने से बचें।


मकर::अपने साथी के साथ आज आप घर पर कोई कार्यक्रम कर सकते हैं। परिवार के साथ आज शाम आप मूवी देखने जा सकते हैं। वित्तीय अवसर आपके सामने आ सकते हैं निर्णय लेने में ज्यादा देरी न करें। व्यवसाय में लाभ की मिलेगा। दिन का एंजॉय करने का प्रयास करें।


कुंभ::आज आप परिवार के सदस्यों और प्रेमी के साथ बात कर सकते हैं। मदद का भाव आज आपके अंदर आएगा। स्टाइलिश दिखने के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। अपने कीमती समय को दूसरों के साथ शेयर करें। दिन अच्छा जाएगा। शेयर बाजार में लाभ की संभावना है।


मीन::आज कोई बात आपको परेशान कर सकती है। पार्टनर आपका आज आपसे काफी खुश रहेगा। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्ति आपको काफी सम्मान देंगे। घर पर समय बिताने का प्रयास करें। विवाहित लोगों का आज जीवन काफी खुशहाली भरा रहने की संभावना है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies