दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज आपकी निष्ठा को लेकर कोई परीक्षा ले सकता है। आप गुस्सा कर सकते हैं लेकिन आपको इससे बचने का प्रयास करना है। आपका साथी आपको कोई सलाह देगा, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। व्यपाार में लाभ की संभावना है। परिवार के लिए समय निकालें।
वृष::आज आपका भावुक पक्ष दिन भर बना रह सकता है। आज अनावश्यक खर्च करने से बचें। हालांकि पैसा कहीं से आने की संभावना है। वहीं आपको आज अपने काम में बदलाव की जरूरत है। अगर आप अपने कार्य में बदलाव करेंगे तो काफी लाभ मिल सकता है। धन को लेकर चिंता से बचें।
मिथुन::आज आपका ज्यादातर समय अकेले बीत सकता है। दिन आपका ऊर्जावान बना रहेगा। प्रेमी से आज गलतफहमी हो सकती है इसलिए प्रेमी से बहस बाजी करने से बचें। पैसा कहीं से आने की संभावना है। यदि संभव हो तो आज टीम दायित्वों से बचें। शत्रु भी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।
कर्क::आज सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। अपने दोस्तों को आज आप खुश रखने का प्रयास करें। कोशिश करें कि आज का दिन आपका प्रेमी के साथ बीते। प्रेमी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। अतिरिक्त आय के साधन आपके सामने आएंगे। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने का भी प्रयास करें। दिन लाभदायक रहेगा।
सिंह::आज आप काम के बीच वैकल्पिक कार्य खोजने का प्रयास करेंगे। कुछ समय के लिए आज ईर्ष्या का भाव आपके मन में उभर सकता है। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। दिन अच्छा बीतेगा। निवेश या खरीदारी का प्लान बनेगा लेकिन इसमें आपको सोच-विचार कर कार्य करने की जरूरत है। अपने मित्र के साथ मन की बात शेयर कर सकते हैं।
कन्या::आपके सामने कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं, इस पर नजर जरूर रखें। आज आपको कोई बीच का रास्ता निकालने की जरूरत है। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। कुछ जोखिम भरा प्रयास करने से बचें। सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। विवाहित लोगों के लिए भी आज का दिन खुशनुमा बीतेगा।
तुला::आज आपको वफादार, शालीन और शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने की जरूरत है। आज रात आपका पार्टनर किसी खास चीज से आश्चर्यचकित कर सकता है। आपको जिसकी तलाश काफी समय से थी। वह आपसे आज मिल सकता है। सहकर्मियों की मदद करने का प्रयास करें।
वृश्चिक::आज आपका दिन सामान्य बीत सकता है। प्रियजनों के साथ समय निकालकर शाम के समय कहीं घूमने जरूर जाएं। इसके आप काफी ऊर्जावान बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन आपको आज करने की जरूरत है। अधिक मेहनत आज आपको करनी पड़ सकती है। इसलिए आराम करने का भी प्रयास आपको करना चाहिए।
धनु::आज आपको ईर्ष्या से बचकर कार्य करने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को काबू में रखने का प्रयास करें। आपके साथी आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। जोखिम उठा सकते हैं आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा है। अपने आप पर नियंत्रण रखें।
मकर::आज आप अपने दम पर कुछ बड़ा करने का प्रयास जरूर करेंगे। आपको मन पसंद कोई कार्य आज मिल सकता है। वित्तीय निर्णय लेने के लिए यह एक बुरा दिन है। आज आप कोई नया प्रोजेक्ट पर कार्य करने का प्रयास करेंगे। अपने आप पर नियंत्रण रखें।
कुंभ::आज दूसरों की सलाह को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। नहीं तो आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। खर्च बढ़ सकता है। खरीदारी का प्लान बनेगा। अपनी रणनीतियों को हर किसी के सामने रखने से बचें।
मीन::आज आपको हर जगह बोलने के लिए तैयार रहना होगा। अपने साथी की बात सुनने का प्रयास करें। किसी समस्या से निपटने का अवसर आपको मिलेगा। धन को लेकर चिंता करने से बचें। अपने ज्ञान और शक्ति का सही जगह उपयोग करने का प्रयास करें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies