दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज आप अपनी अतिरिक्त ऊर्जा किसी शौक या नए रोमांच पर खर्च कर सकते हैं। किसी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। आपको कहीं से आज मदद मिलने की संभावना है। लाभ के कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं। वहीं पर आज कोई वरिष्ठ आपका मान-सम्मान कर सकता है।
वृष::आज आप अपनी किस्मत कई क्षेत्रों में आजमाने का प्रयास कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका समय बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति की उम्मीद है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको खानपान को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक शारीरिक परिश्रम करने से बचें।
मिथुन::प्रेमी की बात को सुनने का प्रयास करें लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार जरूरी है। आर्थिक स्थिति आज बदल सकती है। कहीं से आपको अचानक से लाभ हो सकता है। आपको आज अपना काम समय पर पूरा करना चाहिए। समस्याओं का सामने करने का प्रयास करें। धैर्य से काम लें।
कर्क::आज आप की कोई सहायता करने के लिए आगे आएगा। साथी की मदद से आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी को आज आपकी बात बुरी लग सकती है। इसलिए वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार को लेकर विचार करने की जरूरत है।
सिंह::आज आप खुद को समय देने का प्रयास करें। कोई अप्रत्याशित लाभ आज आपके सामने आ सकता है। इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। नए प्रोजेक्ट पर कार्य को लेकर आपको नियंत्रण रखना होगा। अपनी बात को सही तरीके से सबके सामने रखने का प्रयास करें।
कन्या::अपने साथी के साथ पुरानी कहानी आज आप शेयर कर सकते हैं। दिलचस्प बातचीत होगी। आपको आज कार्य सावधानी के साथ करने की जरूरत है। मौज-मस्ती में सारा समय न गंवाएं नहीं तो आपको काफी काम छूट सकते हैं। गरीब की मदद करें।
तुला::आज आपको सावधान रहकर कार्य करने की जरूरत है। साथी पर निर्भर रहना एक अच्छा विचार है लेकिन आपको भी अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय बदलाव संभव है। किसी से अपनी बात को शेयर करने से बचें नहीं तो लोग आपका मजाक भी उड़ा सकते हैं।
वृश्चिक::आज आपका कोई पुराना छोटा मोटा रोग उलह सकता है। आज आपको वास्तव में कोई परेशान करने का प्रयास कर सकता है। लेकिन आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। धन को लेकर चिंता करने से बचें। आपके विचार आज किसी बात को लेकर भटक सकते हैं, उस पर आपको नियंत्रण रखना होगा।
धनु::आज किसी प्रोजेक्ट पर कुछ बड़ा करने का विचार बन सकता है। आज पार्टनर के साथ कुछ नया प्लान भी बनाने की योजना पर कार्य कर सकते हैं। आपका उत्साह रिश्ते को मजबूत बनाएगा। आज आपके पास अप्रत्याशित धन भी आ सकता है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है। इससे सावधान रहने का प्रयास करें।
मकर::आज आप किसी मित्र से निराश हो सकते हैं। लेकिन आप उसकी बातों को समझें और इग्नोर करें नहीं तो विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई बड़ा कदम उठाने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह लेने का प्रयास करें। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई रणनीति तैयार कर सकते हैं।
कुंभ::आज आप अपनी इच्छानुसार कार्य कर सकते हैं। विवाद से बचने का प्रयास करें। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों से आपको सम्मान मिलेगा। अपने ऊपर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास आपको करना चाहिए। व्यापार को लेकर आपका दिन सामान्य रह सकता है।
मीन::आज परेशानी से निपटने का भरपूर प्रयास करना होगा। व्यवहार पर भी कार्य करने की जरूरत है। भावनाओं में आकर कोई भी कार्य करने से आप बचें। वित्तीय स्थिति आपकी अच्छी रहने वाली है। अपनी बात को अभी किसी से शेयर करने से बचें। प्रेमी का साथ आपको मिलेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies