News

14-02-2025 20:12:08

अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर।रुड़की ज्वांइट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने बेडपुर चौक पर अवैध कालोनियों का बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया।जिसके बाद अवैध कालोनी वाले में हड़कंप मच गया है।

शुक्रवार को ज्वांइट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम जेई आकाश जगूड़ी के नेतृत्व में बेडपुर चौक पर अवैध कालोनियों का बुलडोजर चला कर ध्वस्तीकरण किया। और अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालो को चेतावनी भी दी।उन्होंने बताया कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला कर ध्वस्तीकरण किया गया है।इन कालोनी की विभाग से अनुमति नही ली गई है।बिना अनुमति के कालोनी काटी जा रही थी।इस प्रकार की कालोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies