News

05-03-2025 17:53:21

फास्टफूड खा रहे युवक से मारपीट-स्कूटी को भी किया क्षतिग्रस्त-मुकदमा दर्ज...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर उसके साथ लाठी डंडों,लोहे की रोड से मारपीट करने और स्कूटी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।


सलीम निवासी महमदपुर पिरान कलियर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 फरवरी की रात को उसका पुत्र आलीशान अपनी एक्टिवा स्कूटी खड़ी कर होकर पानी टंकी के पास एक दुकान पर बर्गर खा रहा था। इस बीच वहां पर निस्बत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र पर लाठी ,डंडो व लोहे की रोड से हमला कर दिया। जिसमें उसका पुत्र गम्भीर घायल हो गया। बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। और उसके एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल फोन को भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की हैं।थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया की पीड़ित सलीम की तहरीर पर निस्बत, वासिफ, आसिफ, निशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies