News

07-03-2025 22:34:11

आज 8 मार्च दिन शनिवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन मौज-मस्ती और आराम भरा रहने वाला है। जिसका आप पिछले कुछ दिनों से इंतजार कर रहे थे। पैसे बचाने का प्रयास जरूर करें। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें। उनके साथ समय बिताएं। व्यवसायिक रिश्तों में भी मजबूती आएगी।


वृष::आपकी कड़ी मेहनत आपको मनचाहा लाभ दिलाएगी। लेकिन अपने लक्ष्य पर फोकस रखना है। निवेश करने की प्लानिंग आज कर सकते हैं। प्रिय के साथ सुखमय समय बिताएं। उससे अपने मन की बात कह सकते हैं। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा।


मिथुन::आज आप महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। करीबी दोस्त की मदद से आपको व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। चुनौतियों का समाधान हो सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनके साथ यात्रा पर जाएं। अकेलापन दूर होगा। अगर आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद काफी दिनों से चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा।


कर्क::आज आपको पुराने कार्यों में सफलता मिलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ शाम के समय घूमने निकलें। आपको काफी अच्छा लगेगा। विदेश में पेशेवर संबंध बनाने के लिए यह अनुकूल समय है। छोटी सी बात को लेकर करीबियों के साथ मतभेद हो सकता है।


सिंह::आज आप किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से निपटने में सक्षम होंगे। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। अपनी निवेश योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर किसी से कहने से बचें। अपनों से छोटों के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से बचें।


कन्या::आज आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। आशावादी बनने से बचें। किसी को पैसे उधार देने से बचें। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। दिन काफी सकारात्मकता भरा बीतेगा। यात्रा का लाभ मिलेगा। आपके थोड़े से प्रयास से आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक बन सकता है। इसलिए आज के दिन का फायदा उठाएं।


तुला::आज आपके मित्र आपका भरपूर साथ देंगे। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। अप्रत्याशित खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है। प्रियजनों के साथ मतभेद का कारण बन सकते हैं। इसलिए प्रियजन के साथ तालमेल बैठाने के लिए प्रयास करें। नए वित्तीय अवसरों के लिए तैयार रहें।


वृश्चिक::आज पुरानी घटनाओं को याद करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी समारोह में जाने पर विचार कर सकते हैं। आज आपका दिन प्रेम जीवन में खुशियों से भरा रहेगा। लंबित कार्य पर पूरा ध्यान दें। सफलता मिलेगी। आपका परिवार आपसे अपनी परेशानियों को शेयर कर सकता है।


धनु::आज अपने जिद्दी स्वभाव को काबू में रखने का प्रयास करें नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। वित्तीय फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार आपकी जरूरतों को पूरा करने में भरपूर मदद करेगा।  रोमांटिक मुलाकात प्रेमी के साथ दिन को खुशनुमा बना सकती है। पारिवारिक कलह की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।


मकर::आज आप अत्यधिक भोजन करने से बचें, नहीं तो आपका पेट खराब हो सकता है। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। पड़ोसी से मतभेद आपको परेशान कर सकता है। गुस्से को काबू में रखने का प्रयास करें नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ लोगों से आपको दूरी बना लेना ही बेहतर परिणाम देगा।


कुंभ::आज कोई आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास कर सकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए बढ़िया दिन है। जीवनसाथी से दिल की बात खुलकर कहें।


मीन::आज आप शारीरिक व्यायाम या योग करें। इससे आपके शरीर पर आने वाली समस्या दूर होगी। शब्दों के बजाय काम पर ध्यान देना जरूरी है। रोमांटिक समय अपनी पत्नी के साथ बिताएं। किसी वरिष्ठ की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies