News

09-03-2025 17:29:57

अग्रवाल महिला सभा ने मनाया होली मिलन समारोह-महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की।अग्रवाल महिला सभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही सभा के द्विवार्षिक चुनाव भी करवाए गए जिसमें एक बार फिर से सावित्री मंगला को सभा का अध्यक्ष चुना गया। 


साकेत कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सप्रथम वार्षिक चुनाव करवाए गए। जिसमें सर्वसम्मति से सावित्री मंगका को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष रमा गुप्ता, सचिव ममता गोयल, कोषाध्यक्ष नमिता माहेश्वरी, सह सचिव डॉ मनीषा अग्रवाल, महिला संयोजिका चेतना और शिखा अग्रवाल को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में 10 लोगों को स्थान दिया गया। अध्यक्ष ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर सभा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि मेयर अनीता अग्रवाल रही। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और प्रेम एवं सौहार्द से इस पर्व को मनाने की अपील की। इस अवसर पर राधा कृष्ण रूपी कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी ने फूलों की होली खेली और महिलाओं ने होली के गीत गाए और होली के गीतों पर नृत्य भी किया। सभा अध्यक्ष सावित्री मंगला ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर शालनी, श्वेता, साधना,अन्जू गुप्ता,शालू,बीना, कविता,राजबाला,प्रेरणा माधवी, निधी, अनुराधा, सारिका, दीपा क्षमा, नेहा, प्रिया,अर्चना,सुमन, अमिता, सोनिया, डॉली,आशा, राखी, अन्जु प्रणीता आदि ने भागीदारी की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies