News

11-03-2025 07:09:39

आज 11 मार्च दिन मंगलवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आप दूसरों के साथ खुशी के पल शेयर करें। इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। व्यवसाय को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला आपको लेना पड़ सकता है। आर्थिक मदद के लिए आपका साथी आगे आएगा। रोमांटिक यादें आपका दिन बना देंगी। कार्यस्थल पर अपने कौशल पर ध्यान दें।


वृष::आज अपने जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए महत्वाकांक्षाओं पर काबू रखना होगा। कोई मेहमान आपके घर पर अचानकर से आ सकता है। घर का खर्च भी बढ़ेगा। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना बनेगी। यात्रा परिवार या दोस्तों के साथ कर सकते हैं। आने वाली छुट्टियों को बिताने की प्लानिंग कर सकते हैं।


मिथुन::आज के दिन सकारात्मक रहने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से निकाल दें। दिन की शुरुआत में आपको आर्थिक झटका मिल सकता है। जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। घर में परिवार के साथ समय बिताएं, माहौल में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो जाएंगे। जीवनसाथी की सेहत आपको परेशान कर सकती है। उसपर ध्यान दें।


कर्क::आज आपके दिमाग में सकारात्मक विचार आएंगे। धन कमाने के लिए यह एक अच्छा समय है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। अगर नौकरी कर रहे हैं तो अपने मैनेजर से कोई खुशखबरी पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन का सच्चा आनंद आज अनुभव करेंगे।


सिंह::आज आपको काफी हिम्मत के साथ कार्य करने की जरूरत है। शराब और सिगरेट पर पैसा खर्च करने से बचें, इससे आपकी सेहत और वित्तीय स्थिति दोनों को नुकसान पहुंचेगा। पार्टनर के साथ मजाकिया अंदाज कर सकते हैं। वह आपसे काफी खुश होगी। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य चिंता से बचें।


कन्या::काफी दिनों से चल रहा तनाव आज दूर होगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताएं। काफी ऊर्जावान दिखेंगे। वित्तीय मामले में सफलता मिलेगी। कोर्ट व कचहरी के मामले भी आपके फेवर में रहने की संभावना है। निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य के साथ वार्ता करें। 


तुला::आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। भाई-बहन से वित्तीय सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति जल्द सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस का अनुभव करेंगे।


वृश्चिक::आज आप कार्य के बीच आराम के लिए समय निकालें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।


धनु::आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। हर जगह दखलंदाजी करना सही नहीं है। पूरे दिन आपके मन में शांति का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपका काफी करीब आने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। जोखिम ले सकते हैं।


मकर::आज आपके सामने अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम आपके लिए काफी जरूरी है। अतीत में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। नई योजना पर कार्य शुरू कर दें। कोई अच्छी खबर आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।


कुंभ::आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों के अंदर उत्साह लेकर आएगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप छुट्टी ले रहे हैं, तो दिन का भरपूर फायदा उठाएं। परिवार के साथ यात्रा करें, समय बिताएं। स्वादिष्ठ भोजन का लुफ्त उठाएं।


मीन::आज अपने ऊपर तनाव को आने न दें। दूसरों के बारे में आज ज्यादा सोच सकते हैं। किसी की मदद करने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ दिन का आनंद लें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। अगर नौकरी कर रहे हैं तो आपको आज अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करना है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies