दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मधु सिंह मोहनपुरा वासियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें देवी अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर भेंट कर उनके आदर्शो पर चल समाज हित के कार्य करने की बात कही। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह प्रत्येक कार्यकर्ता की मदद से संगठन को मजबूती से आगे की ओर लेकर चलेंगी।
मोहनपुरा में पार्षद प्रतिभा पाल के कैम्प कार्यालय पर मंगलवार देर शाम आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र के लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें सावित्री बा फुले का चित्र भेंट किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हाइकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक जाकर मेहनत की जाएगी और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में सदैव महिलाओं को सम्मान मिला है और पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिलाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी दी है यह एक महिला के लिए बड़ा सम्मान है। ढंडेरा मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी रीति नीतियां जन जन तक पहुंचाने का काम वह करेंगे। पार्षद प्रतिभा पाल एवं देवराज पाल ने कहा पार्टी हाइकमान ने अनुभवी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है और इसका लाभ संगठन को जरूर मिलेगा। इस अवसर पर जयपाल सिंह संगीता पाल, अनीता पाल,राजेंद्र पाल, उमा पाल, रामकुमार, ललित,सोनू धीमान,आर्यन पाल, विभोर पाल,मनोज त्यागी,मनोज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies