News

12-03-2025 18:43:16

भारतीय ब्राह्मण सभा ने किया होली मिलन समारोह आयोजित-होली रंगों के साथ भाईचारे का त्योहार : कौशिक


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भारतीय ब्रह्म सभा द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे। ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने एक दूसरे के साथ पुष्पों की होली खेल कर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण सभा पिछले कई वर्षों से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है जो गर्व का विषय है। होली एक दूसरे को नजदीक लाने का त्यौहार है। इसमें सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। अति विशिष्ट अतिथि सौरव भूषण शर्मा प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ भाजपा ने कहा कि हर समाज में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। भारतीय ब्राह्मण सभा की आयोजन समिति को बधाई दी।भारतीय ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है और एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी गिले शिकवे भुल जाते है। भारतीय ब्रह्म सभा के महामंत्री संदीप शर्मा ने कहा कि होली का पर्व एक ऐसा पर्व है जो हर समाज के लोग मिलजुल कर बनाते हैं होली का पर्व भाईचारे का संदेश देता है। 

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर योगेंद्र नाथ अरुण ने कहा कि कार्यक्रम में काव्य प्रस्तुतियां सुनकर बहुत अच्छा लगा हर कवि ने होली के विषय में जो काव्य प्रस्तुत किया वह मंत्र मुग्ध करने वाले थे। कार्यक्रम में आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, आचार्य सचिन शास्त्री, आचार्य रोहित शास्त्री, अनुज शर्मा ,आदित्य शर्मा, अरुण शर्मा, केतन भारद्वाज, डॉ अनिल शर्मा, सतीश शर्मा ,जीएसटी कमिश्नर अभय पांडे, दीपा कौशिक, श्रद्धा हिंदू, देवेंद्र शर्मा ,ललित शर्मा, ईश्वर चंद्र शर्मा, पवन शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, बिट्टू शर्मा , आदित्य शर्मा गोनू ,राम कुमार, विनोद मिश्रा दीपक शांडिल ने सचिन शास्त्री शर्मा ,योगेश शर्मा, गोपाल नारसन, रामकुमार उपाध्याय, मुख्य संरक्षक सुरेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies