News

13-03-2025 22:05:24

भाजपा रामनगर मंडल ने मनाया होली का पर्व-राज्यसभा सांसद समेत कई लोग हुए शामिल...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भाजपा रामनगर मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद समेत विभिन्न प्रमुख लोगों ने भाग लिया। 


रुड़की के पूर्वावली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची राज्यसभा सासंद कल्पना सैनी ने कहा पूरे देश में होली की धूम है हर कोई होली के रंग में रंगा है लेकिन इस रंग के साथ हम आपस में प्यार बांटे ऐसा हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा  कि होली के पर्व को हम आपसी भेदभाव दूर कर मनाए। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाजिक समरसता को बढ़ाने का कार्य करता है। इस अवसर पर कवियों ने कविताएं और हास्य व्यंग सुनाए। इसके साथ ही फूलों और रंगों से सभी ने होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्षद संजीव तोमर, पार्षद कुलदीप तोमर,पार्षद अमित प्रजापति, अक्षय गोयल, आयुष गोयल, भाजपा नेता डॉक्टर अनिल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक,  भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुशाग्र गर्ग, कविश मित्तल, विजय मेहता, प्रमोद राठौर, विवेक गुप्ता, अनूप बंसल, सतीश शर्मा, सनी नारंग, नमन सचदेवा, हरीश शर्मा, हिमांशु शर्मा, अनुज शर्मा, रविन्द्र सैनी, धनंजय वर्मा, मेघा गोयल, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies