दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचे वही दो दिन दिन की कार्यालय में भी छुट्टी थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। आज कार्यालय में उसका शव सीढियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कहीं जुएं और शराब से तो नहीं जुड़े हादसे के तार..
मृतक के परिजनों और कुछ कार्यालय कर्मचारियों की माने तो कार्यालय के आसपास जुएं और शराब के पांव पसारे हुए है जिसके दलदल में कुछ कर्मचारी धंसे हुए है। परिजनों के अनुसार अर्जुन भी इसी कारण कर्जे में दबा हुआ था और इस हादसे के बीच यह वजह हो तो बड़ी बात नहीं है।
सीसीटीवी नहीं कर रहे काम..
बताया गया है सिंचाई विभाग कार्यालय के सीसीटीवी लंबे समय से काम नहीं कर रही है। अवर अभियंता मुकेश कुमार के अनुसार उनके द्वारा मामले की जानकारी लिखित में अधिकारियों को दी हुई है। वहीं सीसीटीवी न चलना भी बड़ी लापरवाही है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies