News

26-04-2025 17:28:02

रश्मि चौधरी बनी भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष-अन्य को भी मिली जिम्मेदारी...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भारत रक्षा मंच की बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय संयोजक ने कार्यकारिणी की घोषणा की। रश्मि चौधरी को मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही अन्य पदों पर भी प्रत्याशी घोषित किए गए। कार्यक्रम में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 


सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ संघ प्रचारक सूर्यकांत केलकर ने कहा कि जिस प्रकार से सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करती उसी प्रकार मंच का प्रयास है कि देश को अंदरूनी तौर पर मजबूत करे। जो कि अपनी संस्कृति और परम्पराओं को जीवित रखकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सनातन का प्रचार प्रसार करें और देश के नौजवानों को देशभक्ति के प्रति जागरूक करने का काम करना होगा। भारतीय खाद्य निगम की सदस्य सुजेन आनंद ने कहा कि भारत की संस्कृति उसकी जान है और हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना है। राष्ट्रीय संयोजक ने कार्यकारिणी का घोषणा करते हुए रश्मि चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष,गीता कार्की जिलाध्यक्ष,आंचल तोमर नगर अध्यक्ष,आशा धस्माना कार्यकारी जिलाध्यक्ष,शकुंतला जिला महामंत्री,अर्चना और नीता जिला संगठन मंत्री,कोमल रानी रुड़की ब्लॉक एवं सरस्वती रावत को झबरेड़ा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया। मितुशी और निर्मला मीडिया प्रभारी एवं ममता चाहर को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वह मंच की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूजा नंदा, पंकज नन्दा,सरोजिनी, आंचल, रोहित तोमर, चंद्रकला,सुमित्रा, उमेश शर्मा, ललित पाल, इंदु भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies