News

28-04-2025 00:30:04

आज 28 अप्रैल दिन सोमवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज के दिन आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। शत्रु आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। भावनाओं में नियंत्रण रखें। वित्तीय समझौता हो सकता है। तनाव लेने से बचें। दोस्तों का घर पर आगमन हो सकता है। उनका आदर-सत्कार करें।


वृष::आज के दिन आपको जोखिम उठाने से बचने का प्रयास करना चाहिए। आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। दोस्त आपके साथ रोमांचक शाम बिताने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में दिन खुशहाली भरा बीतेगा।


मिथुन::आज अपने पारिवारिक मामलों में किसी को दखलंदाजी न करने दे। निवेश को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों के साथ समय बिताएं। दिन आपका शांति भरा रहेगा। शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करें। धैर्य और समझदारी से साथ काम लेने का प्रयास करें।


कर्क::आज आप अपने सपनों के लिए कार्य करेंगे। जिसमें काफी व्यस्त रह सकते हैं। बहुत ज्यादा उत्साहित होने से बचें। यात्रा की संभावना है। प्रेमी के साथ मनोरंजन भरा दिन बिताएं। पैसे खर्च करने से बचें। आपका रुका हुआ कार्य आज पूरा होने की संभावना है।


सिंह::यदि आपको कोई पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था तो उससे आज आपको छुटकारा मिल सकता है। धन का आगमन हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश लाभदायी होने की संभावना है। प्रियजनों के साथ रिश्ते खुशमिजाज बीतेंगे।


कन्या::आज आपके दोस्त आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। निवेश करने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अतिरिक्त धन आने की संभावना है। किसी को नजरअंदाज न करें। परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है।


तुला::आज का दिन आपका खुशहाली भरा बीत सकता है। समस्याओं का समाधान आसानी से आप खोज पाएंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन नए निवेश से बचें। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।


वृश्चिक::स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। वित्तीय सौदे किसी के साथ होने की संभावना है। लेकिन अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान रखें, उन पर काबू रखकर ही कोई कार्य करें। चुनौतियों से निपटने में आपको मदद मिलेगी। अपने अनुभवों को छोटे बच्चों के साथ साझा करें।


धनु::आज निवेश के लिए सही समय है। आय के नए स्रोत के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकीय सलाह लें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ खुशमय दिन बीत सकता है। उनसे दूरी न बनाएं नहीं तो वह निराश हो सकते हैं।


मकर::आज शारीरिक बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। उससे उबरने का प्रयास करें। चिकित्सकों से सलाह लें। योग करें। प्रेमी के साथ बिताने के लिए आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है। अपने पहनावे पर भी ध्यान दें। क्योंकि पहनावा आपके स्वभाव पर निर्भर करता है।


कुंभ::आज आपके कंधों पर काफी बोझ होने की संभावना है। लेकिन आप इसको आसानी से निपटा पाएंगे। आर्थिक रूप से आपका दिन सामान्य रहेगा। धन कमाने के आपको कई अवसर मिल सकते हैं। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।


मीन::आज आपका सपना सच हो सकता है। जिसको लेकर आप काफी खुश दिखेंगे। लेकिन आपको उत्साह में आकर नियंत्रण नहीं खोना है। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। प्रेमी आपके उम्मीद पर खरा उतर सकता है। खरीदारी पर जा सकते हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies