दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। आम कार्यकर्ता एवं नेताओं की राय से ही अब कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष चुनेगा। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से राय सुमारी कर रहे हैं। उक्त जानकारी कांग्रेस पर्यवेक्षक ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सांसद, विधायक और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन के सृजन में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होनी चाहिए इसलिए सभी से रायसुमारी होगी। जिसमें जिलाध्यक्ष के पद के लिए नाम लिए जाएंगे। इसके साथ ही मंडल,ब्लॉक और बूथ की कमेटी का भी गठन कार्यकर्ताओं की रायसुमारी से होगा।
जिलाध्यक्ष के लिए आए नामो को पार्टी हाइकमान के सामने 16 सितंबर तक रखा जाएगा और उनमें से ही एक अध्यक्ष स्थानीय परिस्थिति के आधार पर तय होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का पदाधिकारी उसे ही चुना जाएगा जिन्हें पार्टी में कम से कम पांच वर्ष हो गए हों। उन्होंने बताया जिलाध्यक्ष चयन में प्रदेश के नेताओं की सिफारिश नहीं बल्कि सीधे राष्ट्रीय नेता सीधे तय करेंगे कि जिले की कमान ऐसे हाथों में हो जो पार्टी की रीति नीति को समझता हो। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,भगवानपुर विधायक ममता राकेश,मनोज नौटियाल,मदन लाल,परवेज अहमद,राव बिलावर,सुधीर शांडिल्य, सचिन चौधरी,वीरेंद्र ठाकुर,आशीष सैनी, मेलाराम प्रजापति,राव शेर मोहम्मद,राव कुर्बान, रीतू कंडियाल,आदित्य राणा आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies