दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में 11 मई को होने वाली शोभायात्रा के कार्ड का शनिवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने विमोचन किया गया। शोभायात्रा में अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु जुटेंगे। शोभायात्रा के लिए विभिन्न मार्गों पर 51 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।
बीटी गंज स्थित राजकली धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा ग्यारह मई को शोभायात्रा भगवान श्री परशुराम घाट से शुरू होगी। शोभायात्रा में मुख्य अतिथ भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक रहेंगे। शोभा यात्रा रुड़की नगर में जिन मार्गो से होकर गुजरेगी उन सभी मार्गों पर 51 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे शोभायात्रा में सभी सनातनी बढ़-चढ़कर प्रतिभा कर रहे हैं। शोभा यात्रा में सभी भक्तों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित ऋषिपाल शर्मा एवं भारतीय ब्राह्मण समाज के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री रहे संजय पालीवाल जी करेंगे। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल अध्यक्ष एवं पुरोहित कल्याण समिति आचार्य पंडित राजकुमार कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा में विद्वान आचार्य एवं पंडितो द्वारा शंखनाद एवं मंत्र से शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर पंडित अरविंद भारद्वाज देवेंद्र शर्मा,आदित्य शर्मा,आचार्य रोहित शर्मा,महामंत्री युवा शाखा, सचिन शास्त्री,शगुन शर्मा,राहुल शर्मा, श्रद्धा हिंदू, दीपा कौशिक, ललित शर्मा ,आदित्य शर्मा गोनू ,ईश्वर चंद्र शर्मा ,सतीश शर्मा, आचार्य सचिन शर्मा, आचार्य रोहित शर्मा, अनुज शर्मा , राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies