News

07-05-2025 23:28:10

आज 8 मई दिन गुरुवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर कड़ी मेहनत करेंगे। फालतू का समय बर्बाद न करें। वित्तीय योजनाओं पर फोकस करें। परिवार में आज आपके हंसी-खुशी का वातावरण बना रह सकता है। दोस्तों से प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। संयम रखें।


वृष::आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जिसकी वजह से आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए विचारों के साथ कार्य की शुरुआत करने के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। कमजोरियों पर विचार करें और उसे सुधारने का प्रयास करें।


मिथुन::आज खेलकूद या व्यायाम में समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपको शारीरिक एवं मानसिक थकावट से छुटकारा मिलेगा। नए दोस्त बना सकते हैं। प्यार में जुड़ाव महसूस करेंगे। पेशेवर लाभ होने की उम्मीद है। यात्रा का लाभ उठाएं।


कर्क::आज के दिन गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। अपने प्यार के ऊपर ध्यान दें। काम के बीच अपने लिए भी समय निकालें।


सिंह::आज रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। वित्तीय चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। सोशल मीडिया पर समय बिताएंगे। कार्यों को लेकर आपका दिन काफी सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।  


कन्या::आज आपको बचपन की याद आ सकती है। भावनात्मक फैसले लेने से बचें। बच्चों के साथ आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय अगर करते हैं तो वित्तीय लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन के बारे में चर्चा होने की संभावना है।


तुला::आज अपनी अपेक्षाओं पर काबू रखें। जीवनसाथी आपसे आज काफी खुश हो सकता है। उसके साथ समय बिताने का प्रयास करें। यात्रा करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही से बचें। मान-सम्मान मिलने की संभावना है।


वृश्चिक::आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखकर ही कोई फैसला लें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अचानक से बढ़ सकती हैं। बच्चों के साथ समय बिताएं। रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। इसलिए बचकर ही कार्य करें।


धनु::आज खान-पान पर ध्यान रखें। नहीं तो इसका असर सेहत पर देखने को मिल सकता है। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। आपके सामाजिक मेलजोल बढ़ेंगे। पुरानी यादें आज ताजा हो सकती हैं। प्रेमी के साथ मनपसंद फोन पर बात करें।


मकर::आज आर्थिक रूप से आपका दिन काफी अनुकूल रह सकता है। खाली समय का उपयोग यात्रा पर कर सकते हैं। पैसा कमाने को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मनचाहा परिणाम अगर न मिले। तो घबराना नहीं है। धैर्य के साथ कार्य करना है।


कुंभ::आप अपने रोजमर्रा के कार्यों के अलावा एक विकल्प के बारे में जरूर प्लान करें। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं। सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। दिन का लाभ उठाएं। जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है।


मीन::आज फिटनेस को लेकर कार्य करने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खाद्य पदार्थों से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। करियर के मामलों में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। दिन में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies