दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। गणेशपुर स्थित कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि रहे राज्यसभा सांसद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में स्कूल की मेधावी छात्रा कुमारी वर्णिका आर्य ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसके लिए विद्यालय प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कुमारी वर्णिका को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की इस प्रकार की उपलब्धियाँ न केवल समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। बल्कि यह बेटियों के प्रति सोच को भी सशक्त करती हैं। वर्णिका जैसी छात्राएं राष्ट्र की नई दिशा तय करेंगी। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने वर्णिका की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा की सफलता केवल एक छात्रा की नहीं, बल्कि समस्त क्षेत्र की है। विद्यालय की शिक्षण परंपरा व गुणवत्ता ने इसे संभव बनाया है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल प्रजापति ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु वातावरण प्रदान करना है। वर्णिका आर्य उसकी उत्तम उदाहरण हैं।
प्रधानाचार्या सरिता देवी ने बताया कि वर्णिका आर्य प्रारंभ से ही अध्ययनशील, अनुशासित और प्रेरणादायी छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्णिका की इस सफलता में परिवार, शिक्षकों और विद्यालय के सामूहिक प्रयास शामिल हैं। विद्यालय भविष्य में भी ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाने हेतु प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका शालिनी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, सतेंद्र तोमर,भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम, भीम सिंह, राजकुमार उपाध्याय, पंकज नंदा, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, सतीश कौशिक, प्रमोद चौधरी, धर्मवीर शर्मा, कदम सिंह, पूर्व तहसीलदार ऋषिपाल सिंह चौहान, पूर्व नायब तहसीलदार अरविंद कंबोज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, विवेक चौधरी, सत्येंद्र नाथ गोयल, ध्रुव गुप्ता, राजेश सैनी, ज्ञानचंद पवार, अविनाश शर्मा, महेंद्र पाल, योगेंद्र चौधरी, चौधरी बलेश, कटार सिंह, अनुराग त्यागी, नाथीराम, विजय लक्ष्मी, शालिनी गुप्ता, प्रतिभा सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, संतोष अरोड़ा, सुदेश आहूजा, पुष्पा रानी,चंद्रप्रभा गुलरिया, मगन सिंह, विमलेश आर्य , शेफाली शर्मा, पूनमवर्मा, बबीता शिवाज, पूजा, प्रीति, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies