दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। केएलडीएवी इंटर कालेज के सभागार में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से एक दिन का वेतन भारतीय सेना को देने के लिए घोषणा की। उन्होंने ये भी कहा कि इस युद्ध की घड़ी में पूरा शिक्षक वर्ग भारतीय सैनिकों के साथ खड़ा है।
शनिवार को आयोजित सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह, शैक्षिक संगोष्ठी एवं जिला सम्मेलन का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज के हाल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश सैनी और संचालन जिलामंत्री जितेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक डॉ आनंद भारद्वाज रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र में विशेष स्थान रखता है। शिक्षक ही किसी राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक पूर्ण निष्ठा एवं परिश्रम के बल पर राज्य स्तरीय मेरिट में अपने छात्रों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षक अपनी पूरी मेहनत से छात्रों के साथ मेहनत परिश्रम करते हैं, जिसका परिणाम है कि अशासकीय विद्यालयों के सबसे ज्यादा छात्रों ने ही बोर्ड की राज्य स्तरीय मेरिट में प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस समय देश में युद्ध के हालात बने हुए हैं। इस घड़ी में पूरा शिक्षक जगत भारतीय सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने मंच से घोषणा की कि अशासकीय शिक्षक अपने एक दिन का वेतन राष्ट्र के नाम देंगे। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शिक्षक सदैव राष्ट्रहित में काम करते हैं। उन्होंने शिक्षकों की मांगों को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ केके गुप्ता ने कहा कि हरिद्वार जनपद से अशासकीय विद्यालयों के 13 छात्रों का बोर्ड परीक्षा की राज्यस्तरीय मेरिट सूची स्थान पाना हम सब के लिए गर्व की बात है।
इसलिए मेधावी छात्र हाईस्कूल के लाखन शर्मा, देवांश वर्मा, सलोनी सैनी, कशिश, अंशुल राणा, वंशिका सैनी, उर्वश, सिमरन एवं इंटरमीडिएट के वर्णिका आर्य, बोबीपाल, दीपाली पंवार, नीलाक्षी सैनी, साक्षी, अरीबा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ अनिल शर्मा, संरक्षक भोपाल सिंह सैनी और जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री जगमोहन रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, मनोज सैनी, अशोक आर्य, डॉ महावीर बिष्ट, अजय शंकर कौशिक, कुंवरपाल चौहान, अविनाश शर्मा, विजय प्रधान, घनश्याम गुप्ता, मनोज शर्मा, आरपी तिवारी, संजय रावत, विपिन सैनी, सुषमा बालियान, बबीता त्यागी, डॉ आकांक्षा भाटिया, अंजुली राठी, अनु शर्मा, मोहिनी पुंडीर, श्रद्धा हिन्दू, दीप्ति चौहान, गीता मेहंदीरत्ता, सुदेश अरोड़ा, प्रियंका शर्मा, मेनका त्रिपाठी, ऋतु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies