News

11-05-2025 23:27:33

आज 12मई दिन सोमवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आप काफी समय से काम करके थक चुके हैं तो आराम के लिए समय निकालें। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के समय बिताने से आपको काफी खुशी मिलेगी। प्रमी के साथ दिल से जुड़ाव होगा।


वृष::आज आप अपने विवेक के साथ कार्य करेंगे। जिसमें काफी लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होने की संभावना है। दूसरों के बारे में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। रोमांटिक संबंध बनने की प्रबल संभावना है लेकिन धैर्य के साथ करें।


मिथुन::आज आपका मन काफी चंचल हो सकता है। दिखावापन से बचें। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपको परेशान कर सकती हैं। समझदारी के साथ कोई भी फैसला लें। अपने किए गए कार्यों पर आपको गर्व महसूस होगा। निरंतर कार्य करते रहें। लाभ मिलेगा।


कर्क::आपका व्यवहार की आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अप्रत्याशित खर्चों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। घर में गर्मजोशी के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। धैर्य और समझदारी भरा फैंसला लें। जीवनसाथी के साथ आपका दिन अच्छा गुजर सकता है।


सिंह::आज आपका कोई बहुत बड़ा सपना सच होने की संभावना है। जिसकी वजह से आप काफी खुश रहेंगे। इस दौरान कोई भी फैसला लेने से बचें। काफी आकर्षक दिखेंगे। सबका ध्यान आपकी तरफ रहेगा। आज अपनी भावनाओं को खुलकर कहने का प्रयास करें।


कन्या::आज कोई खेलकूद या शारीरिक गतिविधि में आपको भाग लेना है। इससे आपके शरीर में अलग ही ऊर्जा रहेगी। परिवार के किसी सदस्य का बीमारी के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन को मजबूती मिलेगी।


तुला::आज रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आपका तनाव काफी कम होगा। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। निवेश में अच्छे रिटर्न मिलने शुरू होंगे। कोई आपके धैर्य की परीक्षा लेने का प्रयास कर सकता है। रिश्तों में गर्मजोशी और रोमांटिक विचार आएंगे।


वृश्चिक::आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षआ काफी मजबूत होगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो यात्रा सुखद होगी। खुले विचारों के साथ फैसला लेने की जरूरत है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपको कोई परेशान कर सकता है।


धनु::आज आपका दिन काफी सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतेगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। आपका तनाव भी काफी कम होगा। प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट में निवेश का प्लान बना सकते हैं। दूसरों की राय लेने से बचें। शत्रु हावी हो सकते हैं, उनसे बचें।


मकर::आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। अगर आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं, तो उसमें भी आज बड़े लाभ की संभावना है। करीबी आपका धोखा दे सकता है, उससे बचें। गुस्से पर काबू रखें। लाभ मिलेगा।


कुंभ::आज कहीं से अत्यधिक धन का आगमन हो सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। मेहमानों का घर पर आगमन हो सकता है। उनका स्वागत-सत्कार करें। वैवाहिक जीवन मौज-मस्ती, खुशी और स्नेह से भरा रहेगा।


मीन::आज आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखकर कार्य करें, लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। पड़ोसी के साथ मतभेद की संभावना है। प्रेमी के साथ रिश्ते अच्छे रखें, उसे खरीदारी कराएं, दिन काफी खुशनुमा बीतेगा।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies