दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर हमला करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा विधायक का काम विकास करना है लेकिन वह गुंडागर्दी कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं।
ढंडेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जुलूस निकालते हुए विधायक उमेश कुमार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने कहा कि खानपुर विधायक द्वारा पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन के ऊपर हमला किया गया और बीच सड़क पर अभद्रता भी की गईं। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि इस प्रकार का कृत्य कर समाज को गलत सन्देश देने का काम कर रहे हैं उनका काम विकास करने है उन्हें उसपर ध्यान देना चाहिए। लंढौरा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने कहा कि खानपुर विधायक के इस कृत्य से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर खानपुर मंडल अध्यक्ष भगत सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अफजाल अली,मनोज नायक,सुबोध शर्मा, नवनीत शर्मा,प्रदीप पाल,चंदन पाल,ममता चहल,रेखा नेगी,उमा, किरन सिंह,अमित त्यागी,जसवीर पाल,विजय पवार, चरण सिंह,इशरत अली, मयंक पाल, रिसालत हुसैन,गंगा सिंह,संजय सैनी आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies