News

13-05-2025 20:09:29

चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल और इंटर के छात्र छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन-छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर प्रधानाचार्य ने दी बधाई.....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं व 10वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम देखते ही विद्यालय में जमा छात्रों के चेहरे खिल उठे। वहां जमा छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी।

इंटरमीडिएट के होनहार.....


विद्यालय में विज्ञान वर्ग के प्रियांशु भट्ट 92.6%, कुनाल गुप्ता 91%, अक्षय  धीमान 90.6%, अक्षा 88.3%, वैश्णवी अग्रवाल 86.2%, उदय वशिष्ठ 85.6%, देवर्षि चौहान 82.2%, अर्जुशी 80.8%, माही  धीमन 80.2%, कुनाल रॉय 80.1% अंक प्राप्त किए। वहीं वाणिज्य वर्ग में लक्ष्य खन्ना 92%, इति भारद्वाज 92%, अदिबा खन्नम 86.6%, कमाक्षा 85.2%, दीपक लाखानी 83.8% अंक इंटरमीडिएट में प्राप्त किए हैं।


हाई स्कूल के होनहार......


 वहीं कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में देव घिड़ियाल 95, अव्यान सैनी 94.4%, विपुल सैनी 93.6%, राशिका 92.8%, श्रिया वर्मा 92.6%, सार्थक सैनी 91.8%, हर्षित अग्रवाल 91.4%, अंबर गुप्ता 91%, चिंकी बिरला 90.8%, रौनक अरोरा 90.6%  अंक प्राप्त किए। दूसरी ओर अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएँ सईया 87.4%, अक्षत भारद्वाज 87%, अक्षित सैनी 87%, अमुष्का श्रीवास्तव 86.6%, विशु 86.6%, अव्यान सैनी 88.6% ने प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक चंद्रा व प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। हम समस्त छात्र-छात्राओं को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies