News

14-05-2025 05:52:21

आज 14मई दिन बुधवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपके ऊपर काम को लेकर दवाब बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। इससे बचें। आस-पास के लोग आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आराम करने के लिए कुछ समय निकालें नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं।


वृष::आज आपको खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाएं। प्रभावशाली लोग आपसे संपर्क बना सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।


मिथुन::आज आपके आस-पास के लोग आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। वित्तीय लाभ में बढ़ोत्तरी की संभावना है। कोई आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। प्यार भरा दिन गुजरेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें।


कर्क::आज आपको कोई बात बुरी लग सकती है। जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। पारिवारिक समारोह में पैसा ज्यादा खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम जीवन बहुत खास बीतेगा।


सिंह::आज आपको करियर संबंधित या व्यापार को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापार अगर पहले से कर रहे हैं तो बड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें। प्रेम जीवन भी अच्छा गुजरेगा।


कन्या::आज शारीरिक बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए यात्रा का आनंद लें। प्रेमी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा मौका है।


तुला::आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मौसम परिवर्तन की वजह से आपकी तबीयत पर असर पड़ सकता है। इससे बचें। परिवार के साथ निवेश और बचत पर चर्चा हो सकती है। पत्नी आपका भरपूर साथ देगी। उसके साथ समय बिताएं।


वृश्चिक::आज आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित कर सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से व्यवहार आपके अच्छे बने रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सुख-शांति भरा दिन बीतने की संभावना है।


धनु::आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर नजरअंदाज न करें। यात्रा पर काफी धन खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। दिन को यादगार बनाने के लिए प्रेमी के साथ समय बिताएं।


मकर::आज दूसरों के साथ अपनी खुशियों को शेयर करें। दिन काफी सकारात्मक गुजरेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नए लोगों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। निजी रिश्तों को लेकर किसी से सलाह लेने से बचें। वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई आपको खुशखबरी दे सकता है।



कुंभ::आज शाम के समय वित्तीय लाभ होने की संभावना है। उधार दिए गए पैसे मिल सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। प्रेम जीवन काफी खूबसूरत गुजरेगा। परिवार में स्नेह बना रहेगा। अधूरे काम निपटाने का प्रयास करें।


मीन::आज आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार होने की संभावना है। सामाजिक समारोह में उपस्थिति रहेगी। आभूषणों में निवेश का प्लान बनेगा। विदेश से आज किसी के आने का समाचार मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के लिए आज का दिन सही नहीं रहने वाला है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies