News

15-05-2025 05:11:43

आज 15मई दिन गुरुवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आप अपने आपको शांत और संयमित रखने का प्रयास करें। मान-सम्मान मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए दिन काफी अच्छा है।


वृष::आज आपको शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना प्रबल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में गर्मजोशी भरा दिन बिताने का प्रयास करें। काम के बोझ के बावजूद, आप अपने आप को खुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे।


मिथुन::आज किसी भी ऐसी चीज का सेवन करने से बचें, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक रूप से आज आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। प्रियजनों का साथ मिलेगा।


कर्क::आज आप अपने काम को जल्दी खत्म करने का प्रयास करेंगे। बचा हुआ समय प्रेमी के साथ बिताएंगे। वित्तीय मामलों में सुधार होने की संभावना है। नए विचार आएंगे। उसपर आपको सोच-समझकर ही फैसला लेना है। करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।


सिंह::आज अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें, नहीं तो इस दौरान आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं। जिसमें भविष्य में काफी नुकसान की संभावना है। किसी कारणवश आज आपको आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा।


कन्या::आज परिवार के कुछ सदस्यों से आपका वाद-विवाद हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक बढ़िया दिन है। जीवनसाथी के साथ अपना कीमती समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकता है।


तुला::आज आपके रिश्तों में किसी कारणवश दरार आ सकती है। प्यार के मामलों में धैर्य रखने का प्रयास करें। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। अगर आप चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। तो इसमें विजय निश्चित है।


वृश्चिक::आज आप नशे के सेवन से बचें। पैसे का सही जगह पर उपयोग करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य पूर्ण होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। खुद को रोमांटिक मूड में पाएंगे। शाम के समय आपको पैसे कमाने के कई अवसर आ सकते हैं।


धनु::आज स्वास्थ्य को तंदुरुस्ती भरा बनाए रखने के लिए बाहर का भोजन करने से बचें। आर्थिक रूप से आपको काफी लाभ की संभावना दिख रही है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनसे आपको कोई सलाह मिल सकती है। जो आपको काफी फायदा पहुंचाएगी।


मकर::आज आपका विनम्र और शालीन व्यवहार लोगों को अच्छा लगेगा। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। आज आपको कुछ अलग कार्य करने की जरूरत है। प्रियजनों को चोट पहुंचाने से बचें। सामंजस्य बनाकर रहें।


कुंभ::आज आप दूसरों को खुशी में शामिल होने का प्रयास करें। किसी से भी जलन की भावना न रखें। वित्तीय मामलों में आप किसी अनुभवी मामलों में सलाह ले सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्यार को लेकर उतार-चढ़ाव भरा दिन रह सकता है।


मीन::आज आपको शारीरिक और मानसिक आराम करने का दिन है। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय आपका बीतेगा। ईमानदारी से कार्य करें। विवादों से बचें, नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies