News

9/14/2025 3:34:54 PM

बीटी गंज रामलीला समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित-मंचन के दौरान कई कार्यक्रम होंगे सेना को समर्पित...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। बीटी रामलीला समिति इस बार अपना 106 वां महोत्सव मनाएगा। इस बार की थीम ऑपरेशन सिंदूर रहेगा। आयोजन के कई कार्यक्रम सेना को समर्पित रहेंगे। इसके साथ ही आपदा पीड़ितों के लिए रामलीला उद्घाटन से पूर्व श्रद्धांजलि दी जाएगी। उक्त जानकारी समिति पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी। 


रुड़की टॉकीज चौक स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने कहा इस बार रामलीला समिति बीटी गंज 106 वाँ महोत्सव मनाने जा रही है। इस वर्ष की थीम ऑपरेशन सिंदूर पर रहेगी और मंचन के दौरान कई कार्यक्रम सेना को समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को मां काली की शोभायात्रा के साथ इस महोत्सव की शुरुआत होगी। 19 सितंबर को विधिवत उद्घाटन होगा।

जिसमें 50 से अधिक यजमान शामिल होंगे और ग्यारह ब्राह्मण मंत्रोच्चारण कर पूजन करवाएंगे। 23 सितंबर को नगर में रामबरात की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कई झांकियां और बैंड शामिल होंगे। इस बारात में ऑपरेशन सिंदूर संबंधी झांकी रहेगी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जायेगा और नेहरू स्टेडियम में रावण का 70 फिट  और मेघनाथ व कुंभकर्ण के 60 फिट ऊंचे पुतलों का दहन होगा। उससे पूर्व देशभक्ति थीम के ऊपर कार्यक्रम होगा जिसमें शहर के बच्चे अपनी प्रस्तुति रंग बिरंगी लाइट के बीच मंच पर दे सकेंगे। विधायक प्रदीप बत्रा एवं समिति के मुख्य संरक्षक प्रदीप बत्रा ने कहा  इस प्रकार के आयोजनों से सनातन धर्म को बढ़ावा मिलता है और हमारे संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी हैं। इस अवसर पर प्रदीप परुथी, शशिकांत अग्रवाल,विशाल गुप्ता, दीपक शुक्ला,नवनीत गर्ग,अभिषेक मित्तल,अमन अग्रवाल,निखिल तायल,तुषार गोयल,शेखर सिंघल,अनिकेत गर्ग,आशीष अग्रवाल,गौरव मेंहदीरत्ता,हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies