दैनिक रुड़की राहुल सक्सेना):::
रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ एटक की एक बैठक विद्युत वितरण खंड ग्रामीण में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। बैठक का संचालन दीपक शांडिल्य द्वारा किया गया। बैठक में देहरादून से आए संगठन प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लिया गया है। वहीं शासन द्वारा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए बनाए जा रही नियमावली में उपनल के कर्मचारियों को भी नियमवाली में सम्मिलित करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को लागू करने हेतु भी संगठन द्वारा पत्र जारी करने की बात कही गई है। उपनल कर्मचारियों को नियमावली में सम्मिलित न होने के जाने पर बिजली कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन करने पर भी उपस्थित कर्मचारियों ने आग्रह किया गया है। जिस पर संगठन पदाधिकारीयों द्वारा सहमति प्रदान की गई है। रुड़की मंडल सचिव संजीव चौहान द्वारा बैठक में उपस्थित साथियों से 29 से 30 अक्टूबर को बिजली कर्मचारी संघ के होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी साथियों से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में सुरेंद्र दत्त शर्मा, अरुण शर्मा, संजय धीमान, सर्वेश कुमार, कुलदीप शर्मा, नीरज कपिल, दिग्विजय सैनी, रामचंद्र पाल, नसीम अहमद, मसरूर आलम, मुकेश कश्यप, आलोक शांडिल्य आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies