दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
झबरेड़ा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठर देवा हूण नारसन कक्षा 12 के छात्राओं ने एस आई ग्लास फैक्ट्री झबरेड़ा का एक दिवसीय फील्ड विजिट कार्यक्रम एच आर रणवीर सिंह नेगी, नीरज शर्मा एवं सिद्धार्थ के निर्देशन में किस तरीके से कांच का निर्माण होता है की जानकारी ली। साथ ही एस आई ग्लास फैक्ट्री में लगे नवीनतम उपकरणों की भी जानकारी प्राप्त की। एक दिवसीय फील्ड विजिट कार्यक्रम में विद्यालय के पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार, प्रताप नारायण एवं उस्मान ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल ने छात्राओं को वर्तमान समय में फील्ड विजिट के बारे में जानकारी दी एवं सभी का आभार प्रकट किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies