News

27-09-2025 21:45:49

सरकारी स्कूल की क्लास में जमाटो बॉय का डांस हुआ वायरल-पांच छात्रों पर गिर गई गाज...

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा में घुसे बाहरी युवक जिसने जमाटो की टीशर्ट पहनी हुई थी उसने फिल्मी गीत पर जमकर डांस किया। इतना ही नहीं उसके डांस पर छात्र तालियां बजाते नजर आए। बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रधानाचार्य ने स्वयं जिम्मेदारी लेने के बदले पांच छात्रों की टीसी काटकर स्कूल से ही छुट्टी कर डाली। 

मामला मंगलौर कस्बे के मोहल्ला किला स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। जहां एक युवक स्कूल टाइम में क्लास के अंदर घुस आया और उसने वहां फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। उसके द्वारा रील आदि शूट की गई। अब इस पूरी शूटिंग के दौरान कक्षा में पढ़ाई तो होने से रही तो विडियो में साफ दिख रहा है कि युवक इधर से उधर लहरे लेता हुआ डांस करता नजर आता है तो वहीं कक्षा के छात्र उसके दर्शक बन तालियां बजाकर मौज मस्ती करते नजर आते हैं। अब पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने उक्त युवक को स्कूल बुलाया और हल्की फुल्की फटकार लगाई। और माफीनामा लिखवा लिया।

इसके साथ ही जिस स्कूल की जिम्मेदारी उसके प्रधानाचार्य और शिक्षकों की होनी चाहिए थी उसमें सजा पांच छात्रों को मिली। मामले में पांच छात्रों की टीसी काटकर उनके भविष्य को अधर में लाने का काम स्कूल के जिम्मेदारों ने कर डाला। अब सवाल यह उठता है कि कोई भी बाहरी युवक आकर कक्षा में डांस कर सकता है तो कोई युवक वहां आकर छात्रों के साथ कोई वारदात भी अंजाम दे सकता है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी मेहराज आलम का कहना है कि मामला आज ही उनके संज्ञान में आया है,जांच कर कारवाई होगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies