News

9/29/2025 4:11:29 PM

टिंवकलिंग स्टार पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा का पर्व-रावण के पुतले का किया गया दहन....



दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। रामनगर स्थित ट्विंकलिंग स्टार पब्लिक स्कूल द्वारा दशहरा पर्व मनाया गया। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक रावण के पुतले का भी दहन किया। स्कूल प्रधानाचार्या प्रियंका मेहंदीरत्ता एवं प्रबंधक संजीव मेहंदीरत्ता ने विजयदशमी पर्व के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व हों या धार्मिक पर्व, ये देश की एकता एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं।

इसलिए हमें आपसी भेदभाव मिटाकर त्यौहार को मनाना चाहिए। हमें अपने अंदर के रावण अर्थात मन की बुराइयों का वध करना होगा, तभी सही में हम विजय दशमी का पर्व मनाने में सफल होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की तरह आज्ञाकारी एवं कर्त्तव्य पालक बन सकते हैं। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा राम लक्ष्मण सीता बनकर रामलीला का सुंदर मंचन किया गया।  बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए नाटकीकरण एक उत्तम साधन है। जिसमें सभी पूरे मन से भाग लेते हैं और दर्शक भी इसका खूब आनंद उठाते हैं। बच्चों के विभिन्न पात्र श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण, जामवंत आदि दिए गए। लीला का मंचन करते हुए स्कूल के बच्चो ने शानदार अभिनय किया। सेतु बंधन लीला के माध्यम से अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि एकता में बहुत शक्ति होती है और सभी का सहयोग मिलता है। बाद में रावण के पुतले का दहन किया। जिसे देखकर अभिभावक एवं बच्चे काफी खुश हुए। इस अवसर पर  चिराग ,चैतन्य, रेयांश, निया, शिवाय, दिशिता, अनिरुद्ध, शिवाय, तेजस, विधी, नियती, कनिष्क, भव्याक, नायरा सैनी,आयुषमान सैनी, वरैनियम, शक्ति सैनी, अन्शु, सरगुन ,शिव्यासी, यथार्थ, निविका, पृनव,जियाश, अनिकेत,सिद्ध,रक्षित, श्रेष्ठा एवं स्कूल के शिक्षक व स्टॉफ में एकता, स्वाती, कोमल,आरती, राधिका, सोनिया लखानी, प्रतीक्षा, सोनिया अरोड़ा, सोनिया यादव, रिंकी, आयशा,भव्या, दीक्षा उपस्थित रहे।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies