दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुडकी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली मे पर्यावरण दिवस पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम संयोजक शिक्षक अशोक पाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय मे पौधारोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता को लेकर नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजक शिक्षक अशोक पाल ने छात्रो को पर्यावरण दिवस का महत्व समझाते हुए पौधारोपण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि वृक्षो के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सभी को अपने जीवन मे एक पेड अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक सुधीर सैनी, इसराना, जोश कुमार, सीमा, तरन्नुम जहां, अब्दुल समद, छात्र शिवम, रितिक, आकिफ, पायल, खुशी, भोजनमाता राखी, सोमवती, साबरी आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies