
दैनिक रुड़की (इकराम अली):::
पिरान कलियर। बहादराबाद से काम कर लौट रहे दो युवकों के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल फोन और नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्णा नगर रुड़की निवासी विशांत सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बहादराबाद की एक कंपनी में काम करता है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने साथी सुनील निवासी मेहवड़ खुर्द नागल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाजुहेड़ी गांव के पास ईंट भट्ठे के समीप निर्माणाधीन हाईवे से गुजर रहे थे तभी पैदल आ रहे तीन युवको ने उनकी बाइक को रोक लिया।और तमंचे दिखाकर उन दोनों के साथ मारपीट की और उनसे आईफोन-15, सोने की चेन व अंगूठी छिन ली।
वहीं उसके साथी सुनील से मोबाइल फोन और नगदी छीन ली। लूट के बाद आरोपी बाइक की चाबी दूर फेंककर जंगल की ओर फरार हो गए।पीड़ित ने पुलिस से बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल का मौका मायना कर साक्ष्यों की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies