News

06-06-2025 14:03:39

निर्जला एकादशी के मौके पर प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया मीठे शरबत का वितरण...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आज देहरादून रोड पर नेहरू नगर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राहगीरों को मीठा शरबत वितरण किया गया। 


   इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा की भीषण गर्मी में राहगीरों को मीठा शरबत वितरण किया गया जहां राहगीरों की प्यास को राहत पहुंचाता है वहीं दूसरी ओर ऐसी गतिविधिया अपने पूर्वजों के प्यासे को जल पिलाने की परंपरा को भी जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्यासे को जल पिलाना बहुत ही पुण्य कर्म है जिसके लिए हमारे पूर्वज भी कुएं व प्याऊ बनवाते थे। 

        वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ प्रदीप त्यागी ने कहा कि निर्जला एकादशी को शरबत वितरण करने से वर्षभर की 24 एकादशी के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुराने समय में हमारे पूर्वज हुए खुदवाकर एवं प्याऊ बनवाकर गर्मी में पानी पीने की व्यवस्था करते थे, उसी प्रकार प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट भी सराहनीय कार्य जनहित में कर रहा है।

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर शरबत वितरण करना एक सराहनीय कार्य है। सेवानिवृत्ति सूबेदार श्याम कुमार त्यागी ने कहा कि प्रयास फाउंडेशन की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम सराहनीय प्रयास है। गर्मी में सभी जीव जंतु एवं इंसानों प्यास बुझाने के लिए प्रयास फाउंडेशन की ओर से अच्छा काम किया जा रहा है।

 इस दौरान प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास त्यागी, कोषाध्यक्ष विक्रांत पुंडीर, मनोज शर्मा, अनुराग त्यागी, सौरभ त्यागी, हार्दिक त्यागी , अनुज सिंह, हनी गुप्ता विनय कुमार सैनी, रामवीर त्यागी,  हर्षवर्धन शर्मा, विजय परमार, वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ प्रदीप त्यागी, महामंत्री एड. नरोत्तम त्यागी, पूर्व सैनिक श्यामकुमार त्यागी, अनुराग त्यागी, एकांश भारद्वाज, प्रयास त्यागी, अमित त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies