News

02-10-2025 21:26:46

रामनगर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व-रावण के पुतला दहन के साथ गूंजे जय श्री राम के जयकारे....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। दशहरा का पर्व रामनगर में धूमधाम से मनाया गया। पl रावण के पुतले का दहन मूलराज कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। उससे पूर्व राम रावण युद्ध का प्रदर्शन कलाकारों ने किया। 


श्री सनातन धर्म सभा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे पर्व पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें राम और रावण की सेनाएं शामिल थी। शोभायात्रा रामनगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मूलराज कन्या इंटर कॉलेज मैदान पहुंची जहां कलाकारों ने राम रावण युद्ध का प्रदर्शन हजारों लोगों के बीच किया। राम जी के द्वारा रावण का वध किए जाने के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया रावण के पुतले का दहन होते ही आसपास का क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रामजी भटेजा ने कहा कि सनातन का प्रचार प्रसार करने के साथ संस्था अपनी संस्कृति और परंपरा को संजोने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 62 वें महोत्सव की यात्रा यादगार रही अगले वर्ष इससे भव्य महोत्सव का प्रयास किया जाएगा। मुख्य प्रबंधक मन्नू मेहंदीरता ने सभी का आभार जताया उन्होंने कहा कि लोगों ने भरपूर सहयोग दिया इसके साथ ही हजारों की संख्या में प्रतिदिन दर्शक लीला में शामिल हुए जिसने सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का भी आभार जताया। इस अवसर पर सचिव धर्मपाल लखानी,कोषाध्यक्ष सतीश कालरा,उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, जेएन चड्ढा, सहसचिव अमित चिटकारा, मुख्य प्रबंधक किशन लाल माटा,भंडारी गुलशन बत्रा,हरिओम अनेजा,चंदन मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे। डॉक्टर ए के अरोड़ा, विनय चिटकारा,प्रवीण शर्मा, नीरज चड्ढा,संजीव लखानी, गिरधारी लाल, डॉक्टर इंद्रेश, हरिओम अनेजा, सोनू अदलखा, गिरीश अनेजा,संजय कालरा, संजय अरोड़ा, संजीव मेहंदीरता,  भूपेश मेहंदीरत्ता,मन्नू मेंहदीरत्ता, भारत भूषण मेहंदीरता, लीलाधर मेहंदीरता, महेंद्र काला, मनोज खुराना,मनीष चड्ढा,हेमंत अरोड़ा, विशंभर चांदना, सागर लखानी, विकास,कमल चांदना, चंदन अनेजा, तिलक पिपलानी, रवि भटेजा, इशांत गेरा,दिनेश ढींगरा, विशाल भारद्वाज, कृष्णा चावला, गौतम भटेजा, प्रेम प्रकाश कथूरिया आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies