News

06-06-2025 17:59:57

क्षेत्रवासियों के साथ नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे झबरेड़ा विधायक-विकास कार्यों में रुकावट पर जताई चिंता....


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र  में की कालोनियों में विकास के प्रस्तावों पर कार्य न शुरू होने से नाराज विधायक वीरेंद्र जाति और क्षेत्रवासी नगर आयुक्त से मिले। उन्होंने कहा कि 2022,23 और 24 में उनके द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव नगर निगम को दिए गए जो कि बोर्ड बैठक में स्वीकृत भी हुए हैं लेकिन उन पर अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ।


नगर निगम पहुंचे विधायक वीरेंद्र जाति नगर आयुक्त राकेश तिवारी से मिले। उन्होंने उनसे पूछा कि उनके द्वारा पिछली कई बोर्ड बैठकों अपने क्षेत्र संबंधी विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए थे जो कि स्वीकृत भी हो गए लेकिन आज तक उनमें से किसी पर काम शुरू नहीं पाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलभराव, टूटी सड़कों समेत अन्य समस्याओं से लोग परेशान है लेकिन नगर निगम उस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। विधायक ने बताया कि दिसंबर 2024 में उनके द्वारा जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर मांग की गई थी कि क्षेत्र की सभी नालियों की जो कि अन्य विभागों के पास है उनका अधिकाग्रहण नगर निगम करे ताकि जलभराव संबंधी समस्या का समाधान हो सके। वहीं महानगर अध्यक्ष ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पनियाला रोड पर दो वर्ष पहले बनी सड़क बदहाल स्थिति में आ गई है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं से भी क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों को अवगत करवाया। नगर आयुक्त ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष उदय जैन,प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, हरविंदर सिंह,पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार,अमित सैनी, धर्मपाल,मेघराज सैनी,रिजवान आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies