दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की की नवगठित कार्यकारिणी की कर्नल एंक्लैव में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्व प्रथम अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी द्वारा पुरानी कार्यकारिणी का आभार और नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद आगामी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम पर चर्चा के बाद तय किया गया की इस कार्यक्रम को 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। स्थान एवं मुख्य अतिथि के बारे में अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के 10th, 12th और उच्च परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र/ छात्राओं तथा विशेष उपलब्धि प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही 80 वर्ष आयु पार कर चुके बुजुर्गों का भी सम्मान किया जाएगा।
इसके लिए क्षेत्र प्रभारी घर- घर जाकर निमंत्रण पत्र बांटने का कार्य करेंगे। बैठक में सदस्यों और पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व भी सौंपे गये. बैठक में अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष अनुराग त्यागी, डॉक्टर राकेश त्यागी, कुलभूषण त्यागी, नवीन त्यागी, सुशील त्यागी, एडवोकेट ब्रजेश त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, एडवोकेट आयुष त्यागी, अशोक त्यागी, राकेश त्यागी, विकास त्यागी, विनोद त्यागी, योगेश त्यागी, आदेश त्यागी, परतोष त्यागी, सोनू त्यागी , संदीप त्यागी, सोनू त्यागी, राहुल त्यागी और सौरव त्यागी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies