News

10/19/2025 4:28:44 PM

प्राचीन हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ कर विश्वकल्याण की प्रार्थना की....


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। श्री प्राचीन हनुमान मंदिर अंबर तालाब में विश्वकल्याणार्थ विशेष यज्ञ किया गया। इसके साथ ही हनुमान जन्म उत्सव मनाते हुए विशेष पूजा अर्चना भी की गई। श्रद्धालुओं ने चने और लड्डू का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। 


अम्बर तालाब स्थित मंदिर में आयोजित हवन के दौरान  आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार भगवान हनुमान का जन्म कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को सायंकाल मेष लग्न में हुआ था। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ कर  विश्व का कल्याण की प्रार्थना भगवान हनुमान से की गई है इसके साथ ही दीपावली पर्व पर सभी के घरों में सुख समृद्धि आए ऐसी कामना की गई है। उन्होंने कहा मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा करने के साथ चना-लड्डू का विशेष प्रसाद भी भगवान को अर्पित किया गया। आचार्य रजनीश ने बताया कि सोमवार को दीपावली की सुबह भी उदयातिथि में चौदस तिथि होने के कारण भक्तों को हनुमानजी का जन्मोपरांत दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य मिलेगा और रूप चौदस का पर्व भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम में अतरसिंह चौहान, गुरशरण जुल्का,सुनीता देवी, मोनू कुमार, महेश कुमार, यमन सचदेवा,हेमंत जुलका, अजय सरीन,हैप्पी, विनय कुमार,योगेश गोयल आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies