News

10/19/2025 4:49:22 PM

मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी ने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज से लिया आशीर्वाद...



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी धर्म पत्नी गीता धामी ने महामंडलेश्वर यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज से दीपावली के पावन पर्व पर आशीर्वाद लिया।

देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर छोटी दिपावली के अवसर पर श्री हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना मुख्यमंत्री दंपति द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री पंचदस नाम जुना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानन्द गिरी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीपावली के पावन पर्व पर महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री एवं संपूर्ण उत्तराखण्ड राज्य के मंगल की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर विशेष रूप से धराली व अन्य स्थानों पर आई प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए परमात्मा से प्रार्थना की गई।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies