News

21-06-2025 16:52:53

हम बदलेंगे युग बदलेगा के संदेश के साथ नेहरू स्टेडियम में लोगों ने किया योग...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। नेहरू स्टेडियम में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान (न्यास) और पतंजलि योग समिति ने दिव्य और भव्य कार्यक्रम के माध्यम से सभी को करे योग रहे निरोग का सन्देश दिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में नेहरू स्टेडियम में 800 से अधिक लोगों की उपस्थिति में मुख्य योग शिक्षक मोहित शर्मा, पवन कुमार आर्य, डॉ बिपिन राठौर और रजनी कालरा के मार्गदर्शन में सभी के साथ योग कर लोगो को योग के माध्यम से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें रुड़की की आम जनता के साथ विभिन्न क्षेत्रो से जुड़े गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



कार्यक्रम के अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, मुख्य नगर आयुक्त राकेश तिवारी सहित कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिता अग्रवाल महापौर नगर निगम, कार्यक्रम सह संयोजक चैरब जैन और ललित मोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हम बदलेंगे युग बदलेगा के संदेश के साथ अपने नित्य जीवन में निरंतर योग को शामिल करने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम का संचालन समिति मीडिया प्रभारी केतन भारद्वाज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान (न्यास) और पतंजलि योग समिति रुड़की की और से संगठन प्रभारी नरेश कुमार प्रजापति, जिला प्रभारी सुरेश कुमार त्यागी, जिला संगठन सह प्रभारी सुरेश पाल, कोषाध्यक्ष रामभरोसे पाल, मीडिया प्रभारी केतन भारद्वाज, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध यादव, हर्ष प्रकाश काला, संजय सैनी युवा प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति की और से जिला प्रभारी गीता कार्की, आशा धस्माना, ममतेश सैनी, आशा प्रजापति, आरती, पुष्पा, सुनीता, प्रेक्षा वर्मा, मोहिनी रस्तोगी, गीता मलिक, दमयंती, रितिका, कमला कैंथोला आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, कर्नल एम पी शर्मा, देशबंधु, पंकज नंदा, पूजा नंदा, हजम सिंह, मांगेराम प्रजापति, नीलिमा सैनी, अनूप राणा, बीरेंद्र शुक्ला, राहुल प्रजापति, हर्ष काला, पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, हरीश शर्मा, सोनी रोड, रश्मि चौधरी, अरविंद कश्यप, महेंद्र काला, नवीन जैन, परवीन राणा, वैद्य टेकवल्लभ आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies