News

05-07-2025 17:08:53

आर्य समाज की बैठक-सर्वसम्मति से दिवार्षिक कार्यकारणी का चुनाव संपन्न....


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। रसूलपुर तेलीवाला में शनिवार को आर्य समाज की बैठक हुई जिसमें सर्व समिति से कार्य करने का गठन किया गया। चुने गए पदाधिकारी का पटका पहनकर स्वागत हुआ। 


रसूलपुर उर्फ तेलीवाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान हरपाल सैनी एवं संचालन टेकचंद्र के द्वारा किया गया। बैठक में दिवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें प्रधान पद पर चेतराम आर्य, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, मंत्री अभिषेक, उप मंत्री प्रदुमन, कोषाध्यक्ष मास्टर टेकचंद आर्य, उपकोषाध्यक्ष सुरेश आर्य को चुना गया। इस मौके पर बाबूराम,मुनेश कुमार, रतन सिंह सैनी, लक्ष्मी सैनी, शिवम सैनी, विपुल सागर, रॉबिन गौरव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies