दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। जीवनदीप आश्रम नंद विहार में शनिवार से छह दिवसीय गुरु पूर्णिमा का महोत्सव शुरू हुआ। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। प्रथम दिन महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
सुनहरा नंद विहार स्थित आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि छह दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन कलश यात्रा निकाली गई है प्रतिदिन आचार्य रमेश सेमवाल की श्रीमुख से श्रीदेवी भागवत कथा का आयोजन होगा। इसके साथ ही प्रतिदिन पितृ दोष शांति यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कवि सम्मेलन, नाटक की प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। शनिवार को महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली जो कि विभिन्न स्थानों पर होती हुई आश्रम में पहुंची। भंडारे का आयोजन मनेश त्यागी के द्वारा कराया गया। भारी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, बृजमोहन सैनी, प्रेम चौधरी ललित कश्यप, निकुंज सैनी ,गौरव सैनी, हकीम , सुदर्शना सैनी, शशि दुबे ,शशि सिंह, प्रवेश सैनी, रूबी सैनी एवं समस्त महिला मंडल आचार्य संतोष नौटियाल, सुनील नौटियाल , मोहित शास्त्री , प्रदीप भगत , ललित पांडे आशीष पांडे ,राजू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies