News

08-07-2025 18:12:00

हवन यज्ञ के साथ सम्पन्न हुई श्रीमद भागवत कथा-भंडारे का हुआ आयोजन...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के समापन के शुभ अवसर पर पश्चिमी शिवपुरम आनंद गार्डन गली नंबर 3 में प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया।


कथावाचक सुधीर शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कहने और सुनने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। हमें हमेशा ईश्वर का ध्यान करके प्रतिदिन सत कर्म करने चाहिए। प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि यह साप्ताहिक कथा कल्याण की कामना हेतु सभी भक्तजनों के सहयोग से कराई गई है। प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़े सहयोगी साथियों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हम निरंतर प्रयासरत रहते हैं। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इस अवसर पर मुंशी राम दत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह, विक्रांत पुंडीर, नेहरू नगर सोसाइटी के अध्यक्ष राजपाल सिंह, मनोज शर्मा, विजय पवार, दिनेश तायल, सौरभ त्यागी, हार्दिक त्यागी, विश्वजीत पवार,पंकज कुमार, मंजू पुंडीर,अनुराधा त्यागी,तरूशी त्यागी,सुनीता त्यागी,संतोष त्यागी,लक्ष्मी देवी,सुषमा,अंजलि पवार,विजय दत्त शर्मा आदि सैकड़ों भक्तों ने यज्ञ हवन में शामिल होकर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies