News

08-07-2025 22:07:33

ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले बीस दिनों से धरने पर डटे कंपनी कर्मचारी-जनप्रतिनिधि भी हो गए न्याय दिलवाने में असफल...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले बीस दिनों से धरने पर बैठे फैक्ट्री कमर्चारियों को अब तक कोई न्याय नहीं मिला है। कर्मचारियों द्वारा कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं इन बीस दिनों में धरने पर बैठे कर्मचारियों के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधि और विभिन्न दलों के नेता भी इन्हें न्याय दिलाने में असफल साबित हुए हैं। कंपनी प्रबंधन की मनमानी के आगे वह भी घुटने टेक चुके हैं। 

प्रोग्रेसिव लाइफ साइंस प्रा. ली. कंपनी, लाठर देवा हुण, थाना झबरेडा, जिला हरिद्वार में पिछले कई वर्षों से कार्यरत मजदुर श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें निम्नतम मजदूरी अधिनियम के मानकों से भी कम मासिक वेतन लगभग 6000-6500 रूपये (30 दिन का) दिया जा रहा है। इसके साथ ही EPF या ESI भी नहीं काटा जाता है। श्रमिकों को आपातकाल में अवकाश गेटपास या फिर घोषित अवकाश, त्यौहार का भी वेतन काट कर दिया जाता है। आरोप है कि कंपनी में लगभग 100 मज़दूर काम करते हैं, जिनमें 70 महिला हैं। उनके लिए कम्पनी में कोई कैंटीन और स्वास्थ्य उपचार हेतु डिस्पेंसरी की सुविधा भी नहीं है। आरोप है कि कम्पनी में मजदूरों को दिन में सिर्फ 3 बार, वह भी सिर्फ 1-1 मिनट टॉयलेट जाने दिया जाता है इससे ज्यादा पर कंपनी से निकाल मानसिक शोषण किया जा रहा है। कमर्चारियों का आरोप है कि इसके खिलाफ बोलने वाले कई मजदूरों को कंपनी से बाहर निकाल दिया गया है। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर न्याय मिलने तक बैठे रहने को मजबूर है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्यरत मजदूर इंजी.ललित कुमार,रितेश कुमार,मनोज,अनिता,सरिता, सो निया,सविता,मंजू,अनीता,सगीताराजकुमारी,संगीता,रूनी,रूबी ,साक्षी,शिवानी आदि मौजूद रहे।

मजदूरों की मांग निम्नलिखित है..

1) सभी श्रमिकों को कम से कम 12500/ प्रति माह वेतन खाते में दिया जाये।

2) EPF और ESI सुविधा दी जाये।

3) वेतन माह की 7 तारीख तक मिलना चाहिए।

4) आपातकालीन गेटपास/ अवकाश बिना वेतन काटे सुनिश्चित हो।

5) घोषित अवकाश का वेतन काटा नहीं जायेगा।

6) अब तक की गई वेतन कटौती की पूरी रकम वापस कि जाये।

7) कम्पनी 8 घंटे से ज्यादा ओवर टाइम 2 गुना देगी।

8) निकले गए सभी श्रमिकों को वापस काम पर रखा जायेगा।

9) सभी श्रमिक पूर्व की भांति कम्पनी की और से ही कार्यरत रहेंगें।

10) किसी भी श्रमिक को बेवजह निकला नहीं जायेगा।

11) श्रमिक कानूनों के तहत निरंतर वृद्धि कर वेतन दिया जायेगा तथा उक्त सभी मांगों को सभी मजदूरों पर मान्य किया जायेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies