News

09-07-2025 05:52:02

आज 9 जुलाई दिन बुधवार कैसा रहेगा आपका राशिफल-जानिए ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन कठिनाइयों वाला हो सकता है। आपको ऑफिस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी अथवा साझेदारों से रिश्ते में जो भी गलतफहमियां हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें।


वृष::आज का दिन लाभ देने वाला है। आपको हर जगह सम्मान मिलेगा और परिवार के लोगों के साथ अच्छा दिन कटेगा। आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। आपके अपने जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होते रहेंगे।


मिथुन::आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अभी कोई भी फैसला लेने के लिए समय सही नहीं है। किसी ना किसी प्रकार की रुकावटें देखने को मिलेंगी। आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।


कर्क::आज का दिन शुभ है। आज आपके आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा और लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। भूमि खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। आज कोई फैसला न करें।


सिंह::आज का दिन समस्याओं वाला हो सकता है और आज आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ आज दिन अच्छा बीतेगा।


कन्या::आज आपके लिए दिन अधिक शुभ नहीं है। आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है, धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल स्पष्ट रहें कोई बात गोलमाल न करें। आज करियर के मामले में आपको कोई फैसला लेने से पहले अच्छे से सोचविचार कर लेना चाहिए।


तुला::आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकते हैं, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। परस्पर कलह में वृद्धि होगी और आपका दिन तनाव में बीतेगा।


वृश्चिक::आज हर मामले में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। धन खर्च बढ़ने वाला है, हो सकता है खर्चे को लेकर घर-परिवार में बहस हो। इस कारण आप और आपके परिवार के सभी लोग तनाव में रहेंगे।


धनु::आज का दिन लाभ देगा। आज हर फैसले मे आपको लाभ होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आपके परिवार का माहौल शानदार रहेगा।


मकर::आज का दिन खास है। इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। जो लोग संयुक्त परिवार में रहते है उनके घर में किसी बात के कारण तनाव हो सकता है।


कुंभ::आज मौसम से सावधान रहने की जरूरत है। आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें और संक्रमण से बचाव करें। समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है। आज आपके घर में आपस में किसी मुद्दे को लेकर टकराव हो सकता है।


मीन::आज हर मामले में लाभ होगा और दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं, आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा। जो अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाते उन्हें अपने परिवार के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए अन्यथा पारिवारिक सुख में दिक्कतें उत्पन्न होंगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies